सोशल मीडिया….पीएम मोदी और ट्रंप का 43 सेकंड का AI जनरेटेड वीडियो

PM MODI-AI-1

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

कांग्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और ट्रंप का 43 सेकंड का AI जनरेटेड वीडियो X पर पोस्ट किया। कैप्शन में लिखा है, ‘मोदी के डर का खामियाजा देश भुगत रहा है।’ वीडियो में मोदी और ट्रंप को कॉल पर बात करते हुए दिखाया गया है। पीएम, ट्रंप से बोलते है कि जैसा-जैसा आप बोलोगे मैं वैसा-वैसा कंरूगा।


कांग्रेस के वीडियो की पूरी स्क्रिप्ट


वीडियो की शुरुआत में मोदी, ट्रंप को कॉल लगाते हुए बोलते है- हैलो, ट्रम्प जी, कैसे हो आप


जवाब में ट्रंप बोलते है- मोदी मैं तुमसे नाराज हूं।


मोदी- लेकिन ट्रंप आप नाराज क्यों हैं? जैसा-जैसा आपने बोला मैंने वैसा ही किया… सीजफायर कराया, रूस से तेल लेना कम कर दिया।


ट्रम्प- तुम जानते हो मुझे खुश करना तुम्हारे लिए कितना जरूरी है। अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी तो, मैं टैरिफ बढ़ा दूंगा।


मोदी- नहीं मालिक जैसा-जैसा बोलेंगे मैं वैसा-वैसा करूंगा। जनता पर बोझ लाद दूंगा। बस आप मुझसे खुश हो जाएं और कुछ नहीं चाहिए।


ट्रम्प ने कहा था- मोदी मुझे खुश करना चाहते थे


इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को रूस से तेल आयात कम करने को लेकर बयान दिया था। ट्रम्प ने 5 जनवरी को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि भारत ने यह फैसला उन्हें खुश करने के लिए लिया। ट्रम्प ने कहा-वे मुझे खुश करना चाहते थे। प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वह जानते थे कि मैं खुश नहीं था, इसलिए मुझे खुश करना जरूरी था। हम व्यापार करते हैं और उन पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं।


महाराष्ट्र के पूर्व सीएम बोले- क्या ट्रम्प मादुरो की तरह पीएम का अपहरण करेंगे


इस बीच में कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी अमेरिका की व्यापार नीति और वेनेजुएला में हुई अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए भारत को लेकर सवाल उठाया।


उन्होंने कहा-जो वेनेजुएला में हुआ, क्या वैसा भारत में भी हो सकता है? क्या डोनाल्ड ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री का अपहरण करेंगे?


यह टिप्पणी उन्होंने अमेरिका की ओर से भारत पर ऊंचे टैरिफ लगाए जाने के संदर्भ में मीडिया से बातचीत के दौरान की। चव्हाण ने कहा कि 50 फीसदी टैरिफ के साथ व्यापार संभव नहीं है। व्यवहार में यह भारत-अमेरिका व्यापार, खासकर भारत से अमेरिका को होने वाले निर्यात को रोकने जैसा है। चूंकि सीधे प्रतिबंध नहीं लगाए जा सकते, इसलिए टैरिफ को व्यापार रोकने के औजार के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। इसका बोझ भारत को उठाना होगा।


इस बयान पर पूर्व जम्मू-कश्मीर डीजीपी एस.पी. वैद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला और भारत की तुलना करना और इस तरह की बातें कहना देश के लिए अपमानजनक है।

100% LikesVS
0% Dislikes