हथियारों की कमी से UKRAINE में स्थिति मुश्किल, संभावना….. रूस कर सकता है यूक्रेनी सेना की पहली पंक्ति को ध्वस्त 

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क। 


यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि हथियारों की कमी के कारण यूक्रेन में स्थिति मुश्किल हो गई है। रूसी सेना अब यूक्रेनी सेना पर भारी पड़ती दिख रही है। इस वजह से रूस इस गर्मी में यूक्रेनी सेना की पहली पंक्ति को ध्वस्त कर सकता है। यूक्रेनी सैनिकों का मनोबल भी कथित रूप से कमजोर हो रहा है।


इससे पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि कि पीएम मोदी शांतिपूर्ण तरीकों से रूस-युक्रेन विवाद को हल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि हम पीएम मोदी के रूख को समझते हैं। हमने कई मौकों पर इसका बार-बार उल्लेख किया। मुझे पता है कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मुद्दे को शांति से हल किया जा सके। हम इस पर गहराई से बात करेंगे। उन्होंने भारत-रूस संबंधों के लिए आभार व्यक्त किया था। हम दोनों विकास के नए आयाम छू रहे हैं। पुतिन ने भारत और रूस की साझेदारी पर भी बात की थी।

100% LikesVS
0% Dislikes