वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क।
अमेरिका में भारतीयों की हत्या के मामले निरंतर बढ़ते जा रहे है। कुछ रिपोर्ट, इसे नस्लीय भेदभाव से जोड़ कर देख रही है, जबकि, पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। 1 माह के भीतर 7 भारतीयों की मौत एक प्रकार का चिंता का विषय है। ताजा मामला, वाशिंगटन शहर से जुड़ा है। रेस्त्रां के बाहर भारतीय मूल के एक प्रौद्योगिकी कंपनी में अध्यक्ष व सह-संस्थापक की विवाद दौरान बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय विवेक तनेजा का पत्थर से सिर पटका गया। घटनाक्रम 7 फरवरी की है। मृत्यु अमेरिका के समय अनुसार शनिवार की देर रात्रि को अस्पताल में इलाज दौरान हुई। अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं हुई। सीसीटीवी में मौत का मंजर कैद हो गया था। वीडियो 10 मिनट के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 7 फरवरी की रात्रि वाशिंगटन के रेस्त्रां में भारतीय मूल के प्रौद्योगिकी कंपनी अध्यक्ष विवेक तनेजा खाना के लिए पहुंचते है। खाना-खाने के उपरांत घर के लिए रेस्त्रां से बाहर निकलते है। कोई नशेड़ी स्थानीय व्यक्ति उनसे विवाद करने लग पड़ता है। विवाद किस बात को लेकर हुआ, पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया। विवाद इतना बढ़ गया कि अपराधी ने भारतीय को बुरी से पीटना शुरू कर दिया। रेस्त्रां के स्टाफ से लेकर आम जनता मूकदर्शक बन कर खड़ी रही। किसी ने विवाद छुड़ाने की जहमत नहीं की। इतना ही नहीं, पुलिस को किसी ने सूचित तक नहीं किया। अपराधी ने तनेजा का सिर पास में पत्थर पर उसकी सिर पटक दिया। लहूलुहान हालत में छोड़ कर अपराधी फरार हो गया।
एंबुलेंस की मदद से घायल को पास के अस्पताल लेकर जाया गया। हालत काफी गंभीर थी। पता चला है कि रक्त का बहाव अधिक होने की वजह से 10 की रात्रि को घायल ने दम तोड़ दिया। पीछे से भारत का रहने वाला है।
जानिए,कितने भारतीय की एक माह के भीतर गई जान
1 माह के भीतर अमेरिका के अलग-अलग शहर में एक दर्जन के करीब भारतीय अपनी जान गंवा चुके है। मरने वाले सभी 20-30 की आयु के बताए जा रहे है। अधिकतर स्टडी करने वाले छात्र है। कुछ की रहस्यमय तरीके से मृत्यु हुई, जबकि, कई हत्यारों की वारदात से अपनी जान गंवाई। हैरान करने वाली बात है कि अमेरिका की पुलिस एक मामले की गुत्थी सुलझाने में कामयाब नहीं रही। सभी केस अंट्रेस है। जांच का हवाला दिया जा रहा है।