AUSTRALIA—चाकू से हमला करने का मंजर………..कैसे 5 लोगों की कर दी गई हत्या…..गोलियों की आवाज से मची अफरा-तफरी, पढ़े , इस खास रिपोर्ट में……..?

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क। 

यहां के मॉल में चाकूबाजी की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। मामला, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल का बताया जा रहा है। घटनाक्रम शनिवार की देर शाम को हुई। पुलिस तथा सेना के जवान स्थिति पर काबू पाने के लिए पहुंच गए। राहत कार्य जारी है। 2 दर्जन से ऊपर लोग गंभीर घायल है। उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया। वारदात के पीछे हमलावर का क्या मंसूबा था, यह पता नहीं लग पाया। हर पहलू पर जांच आरंभ है। नागरिकों में दहशत का माहौल है। 

प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि वहां पर गोलीबारी भी हुई। हमलावरों की संख्या 2 थी या फिर एक ही था। यह अब तक की जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया। पता चला कि वारदात के दौरान चारों अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगें। हमलावर ने 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। पता चला है कि हमलावर आपराधिक गतिविधियों से पूर्व में जुड़ा हुआ था। क्योंकि, सीसीटीवी फुटेज में उसकी चाकू द्वारा वार करने का तरीका काफी पोफेशनल पाया गया। इससे एक बात साबित होती है कि हमलावर तथा कथित अपराधी था। गोली चलाने वाले का अब तक की जांच में पता नहीं लग पाया। जांच पड़ताल को काफी बारीकी तरीके से किया जा रहा है। हर पहलू पर जांच जारी है। 

इस पूरे वारदात को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी प्रसारित हो रही है। वारदात से जुड़ी हर कड़ी को इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है। पता चला है कि जांच टीम इस वीडियो की मदद भी ले रही है, ताकि, उन्हें कोई अहम सुराग हासिल हो सके। पता चला है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे किसी आपराधिक संगठन का हाथ हो सकता है। मरने वाले हमलावर की पहचान नहीं हो पाई। 

उधर, देश के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि यह दुखद घटना है। इसमें कई लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है। घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।

100% LikesVS
0% Dislikes