BIG BREAKING—देश का गद्दार…भारतीय राजदूत कार्यालय में करता था ‘ISI’ के लिए जासूसी….एटीएस ने पकड़ा पक्के सबूत सहित, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

वरिष्ठ पत्रकार.नई दिल्ली। 

देश के गद्दार को यूपी एटीएस ने पूरे सबूत सहित गिरफ्तार किया। पता चला है पकड़ा गया अपराधी मास्को में स्थित भारतीय दूतावास का अधिकारी है। पिछले लंबे समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के लिए काम कर रहा था। सेना, विदेश मंत्रालय, राजदूत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तानी एजेंसी को दे रहा था। पता लगाया जा रहा है कि कथित अपराधी के साथ कौन-कौन लोग शामिल थे, कितने समय से जुड़ा था, अब तक कितनी जानकारी मुहैया करा चुका है। परिवार से भी एटीएस पूछताछ कर रही है। पता चला है कि एजेंसियों की मदद से एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की। पीछे से यूपी के मेरठ का रहने वाला है। बड़ा खुलासा होने का दावा किया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, यूपी एटीएस को एजेंसी से एक सूचना मिली थी कि मास्को में भारतीय दूतावास में कार्यरत सतेंद्र सिवाल पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के लिए जासूसी का काम करता है। हर महत्वपूर्ण जानकारी उन्हें साझा कर रहा है। इन दिनों छुट्टी लेकर अपने घर मेरठ आया है। टीम ने पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया। टीम ने पूछताछ की तो उसने अपना सच कबूल कर दिया। बताया जा रहा है शुरू में कथित अपराधी एटीएस की जांच में बिल्कुल मदद नहीं कर रहा था। अपने ऊपर लगे आरोप का खंडन कर रहा था। जब एटीएस ने एक-एक करके उसके खिलाफ प्रमाण दिखाए तो एकदम चकित रह गया। फिर उसे आरोप को मानना ही पड़ा। जल्द ही केंद्रीय एजेंसी पूछताछ के लिए पहुंच सकती है। अदालत ने 14 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया। 

डेपुटेशन पर गया था मास्को 

जानकारी के मुताबिक, सतेंद्र सिवाल कुछ साल पहले डेपुटेशन पर मास्को स्थित भारतीय राजदूत गया। वहां पर सुरक्षा सहायक की ड्यूटी पर था। सुरक्षा से जुड़ी हर-छोटी बड़ी जानकारी उसके पास होती थी। सूत्रों से पता चला है कि वहां जाकर ही उसके संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से हो गए। सूत्रों से पता चला है कि पिछले 2 वर्ष से उनके लिए काम कर रहा था। इसके बदले उसे काफी मोटी रकम भी हासिल हुई। सेना, विदेश मंत्रालय, गृह-मंत्रालय तथा भारतीय राजदूत की हर जानकारी उसने आईएसआई को मुहैया कराई। इस बात के एजेंसी के पास पूरे प्रमाण है। इसी के आधार पर जासूस को पकड़ा गया। बड़ा खुलासा होने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि आने वाले दिनों में कई बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती है। क्योंकि, मामला देश आंतरिक सुरक्षा के साथ जुड़ा है। 

100% LikesVS
0% Dislikes