SNE NETWORK.WORLD-DESK.

ईरान में नए सुप्रीम लीडर के नाम पर सहमति बन गई है, लेकिन अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम लीडर चुनने वाली संस्था ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ ने नए लीडर का चयन कर लिया है। असेंबली के सदस्य मोहसिन हेदरी ने कहा कि बहुमत से सबसे योग्य व्यक्ति के नाम को मंजूरी दे दी गई है। एक अन्य सदस्य मोहम्मद मेहदी मीरबाघेरी ने भी इसकी पुष्टि की है।
इस बीच, इजराइली सेना (IDF) ने ईरान को चेतावनी दी है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के हर संभावित उत्तराधिकारी को निशाना बनाया जाएगा। IDF ने यह भी कहा कि उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया में शामिल लोग भी टारगेट पर हैं। संभावित उम्मीदवारों में खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई का नाम सबसे आगे बताया जा रहा था। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे मुजतबा को नए सुप्रीम लीडर के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। ###USA###UK### (NEWS-OF-IRAN) ###@

