BIG NEWS….अब  रूस और यूक्रेन के बीच बंद होगी जंग……जानिए, पुतिन ने कौन सी रखी शर्तें

RUSSIA-PUTIN/

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क। 


रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के बीच एक अहम खबर सामने आई। शुक्रवार रात्रि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध विराम का ऐलान कर दिया है। लेकिन, इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई है। पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन अपने सैनिकों को वापस बुलाकर कब्जे में लिए गए इलाकों को खाली कर देता है और नाटो से जोड़ने की योजना को समाप्त करता है तो रूस युद्ध विराम पर विचार कर सकता है।


कैसे रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच हुई थी जंग


23 फरवरी 2022 की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का एलान किया। चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी की तड़के सुबह अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे। रूस के इस हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। उधर यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की।
युद्ध के शुरू होने के साथ शुरू हो गया दुनिया का 2 धड़ों में बंटना। यूक्रेन का साथ देने के लिए नाटो सदस्य देश खड़े हो गए तो अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस समेत कई देशों ने युद्ध से बाहर रहते हुए इसको मदद पहुंचानी शुरू कर दी। दूसरी ओर चीन, दक्षिण कोरिया, ईरान जैसे देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस के साथ खड़े हैं। भारत की बात करें तो इसने किसी का पक्ष नहीं लिया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत सार्वजनिक रूप से इस युद्ध की समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध है।

100% LikesVS
0% Dislikes