CANADA के ओंटारियो की सड़कों पर स्टंटबाजी और खतरनाक रेसिंग….पंजाबी YOUTH ‘ARREST’

BMW-RACING-STUNT-IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR/CANADA.

सैटेलाइज इमेज से ट्रेस की गई कार व आरोपी को गिरफ्तार करके ले जाते हुए पुलिस। - Dainik Bhaskar

सैटेलाइज इमेज से ट्रेस की गई कार व आरोपी को गिरफ्तार करके ले जाते हुए पुलिस। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)

कनाडा के ओंटारियो में सड़कों पर स्टंटबाजी और खतरनाक रेसिंग करने वाले पंजाबी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक अपनी लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली BMW M3 कार से मिसिसॉगा और टोरंटो की सड़कों पर आए दिन रेस लगाता था। पुलिस से अपनी पहचान छिपाने के लिए वह गाड़ी चलाते समय स्की मास्क पहनता था। तीन महीने से लगातार पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी को पकड़ने के लिए जांच एजेंसियों ने पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट लोकेशन ट्रैकिंग, रोड कैमरे और डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया।

मिसिसॉगा के सैटेलाइट ड्राइव और एक्सप्लोरर ड्राइव इलाके से मिली शुरुआती लोकेशन लीड के आधार पर पुलिस ने कई हफ्तों तक उसके मूवमेंट का नक्शा तैयार किया।आखिरकार पुलिस ने उसके ब्रैम्पटन स्थित घर पर क्रिमिनल कोड सर्च वारंट के साथ छापेमारी की और उसे दबोच लिया। आरोपी पर खतरनाक ड्राइविंग, पहचान छिपाने और अवैध रेसिंग के तीन-तीन आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। युवक की पहचान तरमन तूर (24) के रूप में हुई है। वह ब्रैम्पटन में रहता है।

आरोपी युवक की कार, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

आरोपी युवक की कार, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)

आरोपी इसी लाल रंग की कार से रेस लगाता था।

आरोपी इसी लाल रंग की कार से रेस लगाता था। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)

पील रीजनल पुलिस के डिप्टी चीफ मार्क एंड्रयूज ने कहा कि पील की सड़कों को सुरक्षित बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध स्ट्रीट रेसिंग सड़क पर चलने वाले हर नागरिक के लिए एक सीधा और गंभीर खतरा है। मैं अपनी सेफर रोड्स टीम के समर्पण की सराहना करता हूं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके एक ऐसे व्यक्ति को कानून के शिकंजे में पहुंचाया जो पूरे समुदाय की सुरक्षा को दांव पर लगा रहा था।###CANADA###USA###UK###PUNJAB###LUDHIANA###CHANDIGARH###INDIA###GERMANY###AUSTRALIA###ITLAY###NEWZEALAND###FRANCE###SINGAPORE###ROME###SPAIN###CHINA###

100% LikesVS
0% Dislikes