वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली के अपुलिया में जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नेट जीरो और ग्लोबल साउथ से लेकर कई मुद्दों पर बात की।

अपने संबोधन के बाद मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “एआई और ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर जी 7 आउटरीच सत्र में बात की। कई विषयों पर प्रकाश डाला, खास तौर पर मानव प्रगति के लिए प्रौद्योगिकी के व्यापक पैमाने पर उपयोग पर।”
“मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं में प्रौद्योगिकी के उदय ने साइबर सुरक्षा के महत्व की भी पुष्टि की है। इस बारे में बात की कि भारत अपनी विकास यात्रा के लिए एआई का कैसे लाभ उठा रहा है। यह महत्वपूर्ण है कि एआई पारदर्शी, सुरक्षित, सुलभ और जिम्मेदार बना रहे।”