INTERNATIONAL CRIME–इस वजह से पंजाबी इंजीनियर की न्यूजीलैंड में कर दी थी बेरहमी से हत्या………..शरीर पर पाए गए कई घाव

वरिष्ठ पत्रकार,नई दिल्ली। 

पंजाब के रहने वाले गुरजीत सिंह की पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड में बेरहमी से हत्या कर दी थी। उस मामले में पुलिस के हाथ एक बड़ा सुराग लगने के साथ-साथ कथित अपराधी को पकड़ लेने का भी दावा किया जा रहा है। अपराध में इस्तेमाल तेजधार हथियार को बरामद कर लिया गया। परिवार काफी सदमे में था। पता चला है कि जमीन बेचकर पिता ने विदेश भेजा था। परिवार की आर्थिक हालत कुछ अच्छी नहीं है। मरने वाला युवक एक कंपनी में इंजीनियर था। शव घर के पास ही मिला था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि अपराधी मृतक के साथ पुरानी रंजिश रखता था, इसलिए हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल, मामले के बारे कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। पिता अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे है। 

पता चला है कि मृतक गुरजीत सिंह को पूर्व में आशंका थी कि उस पर जानलेवा हमला हो सकता है, इसलिए घर में सीसीटीवी कैमरा लगा दिए गए थे। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देर रात को दिया था। अपराधी खुद अकेला था। उसने तेजधार नुकीले चीज से गुरजीत पर कई वार किए। सुबह तब पता चला तो पूर्व में अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कह रही है कि अपराधी मृतक के साथ पुरानी रंजिश रखता था। क्या विवाद था, इस बारे कोई स्पष्ट नहीं किया। सीसीटीवी कैमरा से कुछ खास पुलिस के हाथ नहीं लगा। अपराधी की निशानदेही पर वारदात दौरान इस्तेमाल किए हथियार को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अपराधी को कड़ी सजा दिलाने में अहम कार्य कर सकता है। 

असुरक्षित है भारतीय

एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश में रहने वाले भारतीय असुरक्षित है। कई बार उन पर नस्लवाद की वजह से जानलेवा हमले हो चुके है। कईयों ने तो इस हमले में अपनी जान तक गांवाई। इस बात को लेकर भारतीय राजदूत कई बार कड़ा ऐतराज जता चुके है। लेकिन, इस मामले में अभी तक यह नहीं स्पष्ट हो पाया कि वारदात को अंजाम किसी प्रकार से नस्लीय भेदभाव की वजह से तो नहीं दिया गया। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। 

अपराध-मुक्त देश न्यूजीलैंड में बढ़़ा आपराधिक ग्राफ 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय से न्यूजीलैंड के कुछ हिस्से में आपराधिक ग्राफ में कुछ प्रतिशत इजाफा हुआ। इसके पीछे कई कारण सामने आ रहे है। कुछ नस्लीय भेदभाव को अहम मान रहे है, जबकि, कुछ बेरोजगारी की तरफ संकेत कर रहे है। एक समय था न्यूजीलैंड पूरे विश्व में अपराध मुक्त देशों की सूची में आता था। अब ऐसा कुछ नहीं है। 

100% LikesVS
0% Dislikes