INTERNATIONAL NEWS——-किस देश ने दिया परमाणु बम हमले की चेतावनी……क्यों उड़ पश्चिमी देशों के होश..जानिए, इस खास रिपोर्ट में……….?

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क। 

परमाणु बम मनुष्यता तथा वातावरण के लिए इतना खतरनाक है कि आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते है कि जो देश इसके प्रभावित रहे, वहां की मनुष्यता तथा वातावरण पर इतना प्रतिकूल असर पड़ा कि वर्तमान भी उनके लिए तबाह कारी साबित हो रहा है।  यूक्रेन-रूस का पिछले लगभग 2 साल से युद्ध चल रहा है।  यूक्रेन की अमेरिका सहित यूरोपीय देश सेना से लेकर हर प्रकार की मदद पहुंचा रहे है। रूस को यह बात हजम नहीं हो रही है। एक साक्षात्कार में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कड़े शब्दों में अमेरिका सहित यूरोपीय देशों को चेतावनी दे डाली कि वह परमाणु बम हमला करने से भी नहीं पीछे हटेंगा। उसे किसी देश की कोई परवाह नहीं है। बता दें कि कुछ समय के भीतर रूस में आम चुनाव है।  

पिछले डेढ़ वर्ष से पार का समय हो चुका समय लेकिन यूक्रेन-रूस का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध में सबसे अधिक नुकसान यूक्रेन को उठाना पड़ा। उसके देश के कई राज्य तथा क्षेत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके है। लाखों लोग तथा सैनिक अपनी जान गंवा चुके है। कईयों ने देश छोड़ कर अन्य देश में शरण ले ली है। आर्थिक रुप से यूक्रेन काफी कमजोर हो चुका है। अमेरिका सहित पश्चिमी देश उसकी मदद कर रहे है। सेना भेजी जा रही है, कई खतरनाक हथियार पहुंचाए जा रहे है। इस बात की रुस को भनक लग चुकी है। उसने चेतावनी दे डाली है कि अगर जरूरत पड़ी तो परमाणु हमला करने से भी नहीं वह पूछे हटेंगा। अगर ऐसा संभव हुआ तो कई देश तबाह हो सकते है। 

बताया जा रहा है कि असल में रुस को अमेरिका द्वारा यूक्रेन सेना की मदद करना ठीक नहीं लगा है, इसलिए वे सभी धमका रहा है। ऐसा नहीं रुस का नुकसान नहीं हुआ, उसे आर्थिक तौर पर काफी हानि पहुंची है। लेकिन, वह अपने कदम पीछे नहीं हटा रहा है। 

100% LikesVS
0% Dislikes