INTERNATIONAL NEWS—पूरे विश्व में हुई भारतीय लोकतंत्र की सराहना…..अमेरिका ने दिया इस बात का ताजा उदाहरण

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क। 

इसमें कोई 2 राय नहीं है कि भारत लोकतंत्र की मिसाल कायम रखने में सबसे ऊपर वाले स्थान पर आता है। यहां पर बोलने से लेकर कुछ भी करने की पूर्ण स्वतंत्रता है। इस बात की उदाहरण पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र दे चुका है। शक्तिशाली देशों में अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, फ्रांस तो कई बार मंच में भारत की कई बार सराहना भी कर चुका है। अब चूंकि, भारत में आम चुनाव का समय चल रहा है। ऐसे में अमेरिका में भारतीय चुनाव प्रक्रिया को लेकर काफी सराहना की तथा कहा कि इस दौरान अच्छे मतदान होने की कामना करते है। 

WHITE HOUSE SNE IMAGE

 
व्हाइट हाउस ने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए भारत के लोगों की सराहना की और कहा कि दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र दूसरा नहीं है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा, दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र नहीं है। हम भारतीय लोगों की सराहना करते है। मतदान करने की उनकी क्षमता आप लोग बेहतर तरीके से जानते हैं। हम पूरी प्रक्रिया के दौरान अच्छे मतदान होने की कामना करते हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes