PAKISTAN–अहमदी समुदाय के 67 साल पुराने एक पूजा स्थल की मीनारों को कर दिया ध्वस्त…….इस शर्मनाक करतूत के पीछे पाक सरकार 

वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली।  


पाकिस्तानी के अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के 67 साल पुराने एक पूजा स्थल की मीनारों को ध्वस्त कर दिया। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उक्त जगह पाकिस्तान के प्रांत की बताई जा रही हैं। 


लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद के समुंदरी में अहमदी पूजा स्थल की मीनारों को शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को ध्वस्त करते देखा गया। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के अधिकारी आमिर महमूद ने बताया कि अहमदी पूजा स्थलों का अनादर खुलेआम जारी है। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने सहायक आयुक्त के साथ मिलकर फैसलाबाद के समुंदरी में एक अहमदी पूजा स्थल की मीनारों को ध्वस्त कर दिया।


जानिए, कब अहमदी पूजा स्थल का हुआ था निर्माण


जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान देश में अहमदी संप्रदाय का प्रतिनिधित्व करने वाला सर्वोच्च और एकमात्र निकाय है। उन्होंने कहा कि अहमदी पूजा स्थल का निर्माण 1956 में किया गया था और पिछले साल से कट्टरपंथी इस्लामवादियों से खतरा था। पाकिस्तान में अहमदी समुदाय को अक्सर उनकी धार्मिक प्रथाओं के लिए निशाना बनाया जाता है।


अहमदियों को पाकिस्तान में मानते है गैर-मुस्लिम


अहमदिया खुद को मुस्लिम मानते हैं। लेकिन 1974 में पाकिस्तान की संसद ने समुदाय को गैर-मुस्लिम घोषित कर दिया। एक दशक बाद उन्हें न केवल खुद को मुस्लिम कहने से प्रतिबंधित कर दिया गया। बल्कि इस्लाम के प्रथाओं का अभ्यास करने से भी रोक दिया गया। इनमें किसी भी प्रतीक का निर्माण या प्रदर्शन करना शामिल है।

100% LikesVS
0% Dislikes