SNE NETWORK.INTERNATIONAL DESK.
पाकिस्तान में पहली बार मंपॉक्स की पहचान हुई है। खास बात यह है कि यह अधिक आसानी से फैल सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंपॉक्स के फैलाव को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। बताया जा रहा है कि जो लोग इस वायरस से पॉजिटव पाए गए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि तीनों मरीज खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले हैं। खैबर पख्तुनख्वा के स्वास्थ्य सेवा निदेशक जनरल, सलीम खान ने बताया कि 2 मरीज संयुक्त अरब अमीरात से आए थे। इसके अलावा तीसरे मरीज के नमूनों को पुष्टि के लिए इस्लामाबाद के नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट भेजा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि ‘प्रभावित व्यक्तियों की संपर्क सूची बनाई जा रही है और लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं।’ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में मंपॉक्स के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का कारण घोषित किया है।