SNE NETWORK.INTERNATIONAL DESK.
बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना ने खुफिया अभियान के दौरान एक प्रतिबंधित आतंकवादी समूह के 5 आतंकियों को मारा गिराया। जबकि 3 आतंकी घायल हो गए। हाल ही में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने आतंकी हमलों को अंजाम देने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। इसके बाद पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू किया।
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शुक्रवार को बताया कि आतंकी हमलों को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश के लिए लगातार अभियान चल रहा है। 29-30 अगस्त की रपत में सुरक्षा बलों ने केच, पंजगुर और झोब जिले में तीन अलग-अलग अभियान के दौरान 5 आतंकियों को मार डाला। जबकि गोलीबारी के दौरान 3 आतंकी घायल हो गए। अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक नृशंस कृत्यों के सभी अपराधियों, मददगारों और उकसाने वालों को पकड़ नहीं लिया जाता।
इस्लामाबाद स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज ने कहा कि 2023 में 789 आतंकी हमलों और आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान हुई हिंसा में 1,524 मौतें हुईं और 1,463 घायल हुए। पाकिस्तान लगातार आतंकवाद से लड़ रहा है।