PRIDE–देश का बढ़ाया मान इस महिला जीवविज्ञानी ने….व्हिटली गोल्ड अवार्ड 2024 से सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार.दिल्ली। 

असम की वन्यजीव जीवविज्ञानी पूर्णिमा देवी बर्मन को दुनिया का प्रतिष्ठित व्हिटली गोल्ड अवार्ड 2024 से नवाजा गया। इसे ग्रीन ऑस्कर भी कहा जाता है। व्हिटली फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूएफएन) से एक लाख पाउंड (भारतीय करेंसी में लगभग 1.04 करोड़ रुपये) की राशि मिलेगी। 

यह सम्मान दुनियाभर में वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय काम करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ताओं को दिया जाता है। असम की रहने वाली वन्यजीव जीवविज्ञानी पूर्णिमा को लुप्तप्राय ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क और उसके आर्द्रभूमि निवास स्थान के संरक्षण प्रयासों के लिए इस अग्रणी चैरिटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes