वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क।
रूस ने दक्षिणी यूक्रेन क्षेत्र में विस्फोट किया। इस दौरान हवाई और साथ ही साइबर स्पेस से भारी हमले किए। हैकरों ने यूक्रेनी फोन और इंटरनेट सेवाओं पर हमला किया। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि लगभग 600 रूसी गोले, रॉकेट दागे गए। वहीं दूसरी ओर, हैकरों ने फोन और इंटरनेट सेवाओं को रूसी हैकर्स द्वारा ठप कर दिया गया।
क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के मुताबिक, यूक्रेन के दक्षिणी खेरसन क्षेत्र में रूसी बमबारी के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है, साथ ही 4 लोग घायल हो गए। दावा किया जा रहा है कि खेरसन में दागे गए प्रोजेक्टाइलों की संख्या पिछले 2 हफ्तों में सबसे अधिक थी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इस क्षेत्र में आमतौर पर प्रतिदिन 200 से 500 गोले दागे जाते हैं।
इसी बीच यूक्रेनी दूरसंचार प्रदाता कीवस्टार ने कहा कि रूसी हैकरों ने यूक्रेनी संचार पर हमला किया। बता दें कंपनी देशभर में 24 मिलियन से अधिक मोबाइल ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। अन्य घटनाक्रमों में, यूक्रेन ने डोनेट्स्क क्षेत्र में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण पहाड़ी पर कब्जा करने का दावा किया है।