SNE NETWORK.INTERNATIONAL DESK.
अमेरिका और ईरान 60 दिन के संघर्षविराम समझौते पर सहमत हो गए हैं। एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक अब सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अंतिम मंजूरी बाकी है। दोनों देशों के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर सहमति बनी है। इसका मकसद संघर्षविराम बढ़ाना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करना है।
कुछ दिन का समय मांगा
रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रम्प ने समझौते पर फैसला लेने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है। वहीं ईरान ने भी आधिकारिक तौर पर अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। प्रस्तावित समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बिना रोकटोक जारी रहेगी। ईरान को 30 दिनों के भीतर समुद्री माइंस हटानी होंगी और जहाजों से टोल नहीं लिया जाएगा।
अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी धीरे-धीरे हटाएगा
इसके बदले अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी धीरे-धीरे हटाएगा और ईरान को तेल बेचने के लिए कुछ प्रतिबंधों में राहत देने पर चर्चा करेगा। समझौते में ईरान का परमाणु हथियार नहीं बनाने का वादा भी शामिल है। शुरुआती 60 दिनों में हाईली एनरिच्ड यूरेनियम और यूरेनियम एनरिचमेंट पर बातचीत होगी।###USA###CANADA###UK###IRAN-USA###DISPUTE-NEWS###@

