वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क।
अभी-अभी मध्य अफ्रीका के कांगो देश से बहुत बड़ी खबर सामने आई। पता चला है कि वहां की नदी में एक नाव डूब गई। बताया जा रहा है कि इस नाव में 500 लोग सवार थे। अब तक 148 लोगों की मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों की अधिक संख्या बच्चों की बताई जा रही है। बचाव तथा राहत कार्य जारी है। हादसा , सोमवार का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नाव में लोगों की अधिक संख्या की वजह से डूबी है। फिलहाल, इस बात की अभी तक किसी सरकारी एजेंसी ने कोई पुष्टि नहीं की। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि आग की लपटें तथा धुआं भी दिखाई दे रहा है। कुछ रिपोर्ट्स इस बात का भी दावा कर रही है कि आग लगने की वजह से जोर से धमाका भी हुआ। इसकी आवाज़ कई किलोमीटर तक सुनाई दी।
सोमवार की सुबह मध्य अफ्रीका के देश कांगो में यात्रियों से भरी खचाखच नाव पानी में डूब जाती है। नाव में पूर्व में आग तथा धमाका भी सुनाई दिया। वहां से कुछ किलोमीटर दूरी पर एक बंदरगाह के लोगों ने नाव के हादसे बारे देखा तो इस बारे पुलिस तथा प्रशासन को सूचित किया। देखते ही देखते राहत कार्य तथा पुलिस की टीम वहां पर पहुंच गई। फिलहाल, 148 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। शेष का पता लगाया जा रहा है।