WORLD..किस देश में लोग-छात्र भारी संख्या में सड़क पर उतर आए…अब क्या है वहां के हालात….पल-पल की रिपोर्ट की जानकारी के लिए पढ़े

DHAKA-PROTEST-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क। 

बांग्लादेश में छात्र और स्क्रैप का काम करने वाले लाल चंद उर्फ सोहाग की हत्या के बाद लोगों में काफी नाराजगी है। 2 दिन पहले ढाका में उसकी हत्या हुई थी। न्याय की मांग करते हुए ढाका में लोग सड़क पर उतर आए हैं।


ढाका में सर सलीमुल्लाह मेडिकल कॉलेज (मिटफोर्ड) अस्पताल के बाहर दिनदहाड़े लाल चंद उर्फ सोहाग की हत्या हुई थी। कथित तौर पर बुधवार शाम करीब 6 बजे अस्पताल के तीसरे गेट के पास कई लोगों ने मिलकर लोहे और सीमेंट के टुकड़ों से सोहाग को बेरहमी से मारा था। ईंटों-पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया था। इसके बाद हमलावर उसके बेजान शरीर को घसीट कर सड़क पर ले गए, जहां सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उन्होंने उसके साथ क्रूरता की।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर जबरन वसूली इसकी मुख्य वजह थी। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की युवा शाखा जुबो दल के सदस्यों पर इस हत्याकांड में शामिल होने और जबरन वसूली के विवाद में हमला करने का आरोप है। लाल चंद उर्फ सोहाग के साथ क्रूरता का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था। बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिससे आक्रोश की लहर दौड़ पड़ी। इस हत्याकांड के बाद ढाका के प्रमुख विश्वविद्यालयों के छात्रों में गुस्सा है। ढाका यूनिवर्सिटी (डीयू), बांग्लादेश इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी (बीयूईटी), जहांगीर नगर यूनिवर्सिटी, और राजशाही यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

100% LikesVS
0% Dislikes