SNE NETWORK.INTERNATIONAL DESK.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि देश में विरोध प्रदर्शन के जरिए हालात बिगाड़ने के पीछे बाहरी ताकतें हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूरोपीय देश इसमें शामिल हैं। इन्होंने लोगों को उकसाकर ईरान में तनाव बढ़ाया। पजशकियान ने शनिवार को टीवी पर दिए गए भाषण में कहा कि इन देशों ने कुछ निर्दोष लोगों को इस आंदोलन के साथ जोड़ दिया और उन्हें सड़कों पर उतार दिया। उनके मुताबिक, लोगों को भड़काया गया ताकि देश को तोड़ा जा सके, लोगों के बीच झगड़े और नफरत पैदा की जाए और समाज में टूट हो।
उन्होंने कहा कि सामान्य विरोध प्रदर्शनों में ऐसा नहीं होता कि लोग हथियार उठा लें, सैन्य कर्मियों की हत्या करें, एंबुलेंस और बाजारों को आग लगा दें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का रुख साफ है।

