SNE NETWORK.INTERNATIONAL DESK.

इस महीने की शुरुआत में UAE के एक पेट्रोल प्लांट पर भी हमला हुआ था। (IMAGE/VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
UAE के अल धफरा इलाके में स्थित बराकाह न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट के बाहर ड्रोन हमले के बाद एक बिजली जनरेटर में आग लग गई। अबू धाबी मीडिया ऑफिस के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। साथ ही न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा और रेडिएशन स्तर पर भी कोई असर नहीं पड़ा।
अधिकारियों के मुताबिक, प्लांट की सभी जरूरी मशीनें और सिस्टम सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन या देश ने नहीं ली है, लेकिन ईरान पर शक जताया जा रहा है।दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर ईरान को धमकी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान के लिए समय तेजी से निकल रहा है और उसे बहुत जल्दी कदम उठाने होंगे, नहीं तो उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा।
वहीं, ईरान जंग के बीच एक और LPG टैंकर होर्मुज पार कर भारत पहुंच गया है। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर ‘सिमी’ 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक, जंग शुरू होने के बाद अब तक 15 LPG जहाज भारत पहुंच चुके हैं। ###USA-ISRAEL-IRAN###UK###@

