WORLD..दनादन गोलियां इस देश में चली….11 लोगों की मौत, 30 लोग घायल..अफरा-तफरी का माहौल..एक नजर डाले इस पूरी रिपोर्ट पर….?

SYDNEY-FIRING-1

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क। 

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलावरों ने फायरिंग की। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 29 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है।इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन इस हमले में बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने रेस्त्रां में छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

SYDNEY-FIRING-4


घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर कई लाशें बिखरी नजर आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को चौंकाने वाला और बहुत दुखद बताया है। एक हमलावर की पहचान नावीद अकरम के रूप में हुई है। उसकी उम्र 24 साल है। वह राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ दिन पहले ही उसकी नौकरी छिन गई थी। फिलहाल वह जिंदा है नहीं, यह जानकारी नहीं है। हमले में इजराइल-ऑस्ट्रेलिया यहूदी परिषद के अध्यक्ष आर्सेन ऑस्ट्रोवस्की भी घायल हुए हैं। ऑस्ट्रोवस्की के सिर में चोट आई है, लेकिन उनका कहना है कि वे ठीक हैं। वे 7 अक्टूबर को हमास के हमले में बाल-बाल बचे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हमलावरों की गोली का निशाना बन गए।

SYDNEY-FIRING-2


यहूदियों पर गोलीबारी के मामले में न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस की रायट स्क्वॉड की टीमें और कई एंबुलेंस भी मौके पर तैनात की गईं। दोनों आरोपियों को पुलिस वाहनों में बैठाकर ले जाया गया है। मामले की जांच जारी है। आतंकी हमले को लेकर ब्रिटिश किंग चार्ल्स ने गहरा दुख जताया है। किंग चार्ल्स ने कहा कि वह और उनकी पत्नी इस भयानक हमले से बेहद दुखी हैं। उन्होंने हनुक्का समारोह में यहूदी समुदाय पर हुए हमले को बेहद दर्दनाक बताया। किंग चार्ल्स ने हमले से प्रभावित लोगों के साथ-साथ ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिस अधिकारियों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।

SYDNEY-FIRING-3


उन्होंने पुलिस, आपात सेवाओं और आम नागरिकों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से इससे भी बड़ी त्रासदी टल गई। किंग चार्ल्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की एकता और सामुदायिक भावना से नफरत भरे हमलों पर हमेशा भारी पड़ेगी। आंकड़ों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में लगभग 1 लाख लोग यहूदी धर्म मानते हैं। सबसे बड़े समुदाय मेलबर्न और सिडनी में हैं। इस साल हनुक्का आज यानी 14 दिसंबर से शुरू हुआ है। यह त्योहार यहूदियों के लिए रोशनी और चमत्कार की याद दिलाता है।

100% LikesVS
0% Dislikes