SNE NETWORK.INTERNATIONAL DESK.
पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित लाहौर किले के ऐतिहासिक लौह मंदिर का जीर्णोद्धार पूरा कर दिया गया है और अब यह आम जनता के लिए खोल दिया गया है। यह मंदिर भगवान राम के पुत्र लव को समर्पित है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शहर लाहौर का नाम भी लव से ही पड़ा है। मामले में वाल्ड सिटी लाहौर अथॉरिटी (डब्ल्यूसीएलए) ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने लौह मंदिर के साथ-साथ सिख युग के हम्माम और महाराजा रणजीत सिंह का अठदारा पैविलियन का भी संरक्षण किया है।
बता दें कि पिछले साल एक सिख शोधकर्ता ने लाहौर किले में सिख काल (1799-1849) के दौरान बनाए गए लगभग 100 स्मारकों की पहचान की थी। इनमें से लगभग 30 स्मारक अब अस्तित्व में नहीं हैं। लाहौर किले और इसके ऐतिहासिक महत्व को बेहतर समझाने के लिए डब्ल्यूसीएलए ने डॉ. तरुनजीत सिंह बुतालिया, जो अमेरिका में आधारित सिख शोधकर्ता हैं, को एक टूर गाइडबुक लिखने के लिए नियुक्त किया- सिख साम्राज्य के दौरान लाहौर किला।

