SNE NETWORK.WORLD DESK.

इनसेट- डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की तस्वीर। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि अमेरिकी नेवी अब होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जो भी जहाज इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे रोका जाएगा और जांच की जाएगी। खास तौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जिन्होंने ईरान को टोल दिया है।
ट्रम्प ने कहा कि जो जहाज ईरान को गैरकानूनी टोल देंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं दिया जाएगा। इससे ईरान की आर्थिक ताकत कम की जाएगी। अमेरिका किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। जरूरत पड़ने पर युद्ध खत्म करने के लिए कार्रवाई करेगा। इससे पहले ईरान के उप संसद अध्यक्ष हाजी बाबाई ने कहा था कि यह स्ट्रेट ईरान के कंट्रोल में है। उन्होंने इसे तेहरान की रेड लाइन बताया और कहा कि यहां से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी करेंसी रियाल में टोल देना होगा।
ईरान और अमेरिका के बीच कल पाकिस्तान में 21 घंटे चली शांति वार्ता बेनतीजा रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच होर्मुज स्ट्रेट खोलने और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर पेंच फंसा है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस्लामाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनके पीछे ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर (सबसे बाएं) और मिडिल ईस्ट में ट्रम्प सरकार के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ खड़े हैं। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिलने जाते हुए। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ से मुलाकात की। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ से मुलाकात की। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद में ईरान के साथ बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला। वेंस ने कहा कि हमें पूरी तरह भरोसा चाहिए कि ईरान न तो परमाणु हथियार बनाएगा और न ही ऐसी तैयारी करेगा जिससे वह जल्दी हथियार बना सके। डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया भर के देशों को चेतावनी दी है कि जो भी देश होर्मुज स्ट्रेट पार करने के लिए ईरान को टोल देगा उसकी नाकाबंदी की जाएगी।
इजराइली पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है। उनका कहना है कि हमले इसलिए किए गए क्योंकि ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब था। ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ शुक्रवार रात प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे। ये बच्चे 28 फरवरी को मिसाइल हमले में मारे गए थे। इसका इल्जाम अमेरिका-इजराइल पर लगा था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हमलों में आज कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है।

