वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क।
नदी में नौका डूबने से एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। हादसा मिस्र की राजधानी नील नदी का बताया जा रहा है। इस हादसे में 10 लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि, 5 बुरी तरह से घायल है। स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। सरकार के आदेश पर जांच आरंभ हो चुकी है। मंत्रालय ने प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख मिस्र पाउंड (लगभग 6,466 डॉलर) और प्रत्येक घायल को 20-20 हजार मिस्र पाउंड (646 डॉलर) का मुआवजा दिया है। पता चला है कि दिहाड़ी मजदूर एक स्थानीय निर्माण कंपनी में काम करने के लिए नौका से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
मिस्र की राजधानी नील में सुबह एक बहुत बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई। नदी में एक नौका जा रही थी। उसमें कुछ 15 लोग सवार थे। अचानक नौका नदी में डूब गई। अफरा-तफरी मच गई। बचाने के लिए काम शुरू हुआ। लेकिन, 10 लोग डूब गए, जबकि, 5 को बचा लिया गया। स्थानीय अस्पताल लेकर गए। वहां पर उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सरकार ने इस मामले को लेकर काफी गंभीरता दिखाई है। जांच के आदेश जारी कर दिए गए। पता लगाया जा रहा है कि हादसा किस वजह से हुआ। किस-किस की गलती थी। सामने आने पर किसी को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा, इस बात की पुष्टि सरकारी मंत्रालय ने मीडिया के समक्ष की। सरकार ने मृतक तथा घायल के परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा कर दी। घायलों का इलाज निशुल्क किया जाएगा।