WORLD-UPDATE…फ्रांस पहुंचे PM MODI…जी-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

FRANCE-VISIT-PM-MODI

SNE NETWORK.WORLD-DESK.

pm modi france visit live updates g7 summit 2026 Emmanuel Macron bharat innovates inaugration

मैंक्रों से मिले पीएम मोदी – फोटो :SNE NETWORK ग्राफिक्स

.PM Narendra Modi France Visit News Live Updates: पीएम मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। इस दौरान वो जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम आज फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से भी मुलाकात करेंगे। नीस में आयोजित भारत इनोवेट्स-2026 कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

images (15)

इस दौरान भारत-अमेरिका और भारत-फ्रांस संबंधों के साथ निवेश, तकनीक और रणनीतिक सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत होने की संभावना है। वहीं, कुछ दिन बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात तय है। पीएम मोदी के फ्रांस दौरे से जुड़े सभी अपडेट जानने के लिए इस पेज पर बने रहे….?

वहीं, एक्स पर एक अन्य पोस्ट में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लिखा- अपने प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज नीस से लेकर जी-7 एवियन और पेरिस में विवा-टेक तक, यह सातवीं यात्रा फ्रांस-भारत साझेदारी की असाधारण मजबूती को दर्शाती है। हम अपने लोगों के लिए टैलेंट, निवेश और ठोस समाधानों का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर साझा भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच फ्रांस के नीस शहर में द्विपक्षीय बैठक चल रही है

भारत इनोवेट्स’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत का डिफेंस सेक्टर भी इनोवेशन के लिए खोल दिया गया है। आज, डिफेंस और स्पेस से जुड़े सैकड़ों स्टार्टअप भारत में शानदार काम कर रहे हैं। हाल ही में, भारत के न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में भी अहम सुधार किए गए हैं… सुधारों का यह सिलसिला रुकेगा नहीं, यह आगे बढ़ता रहेगा’।###USA###CANADA###UK###PM-MODI-VISIT-FRANCE###FRANCE###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###SWEDEN###IRELAND###CHINA###VIETNAM###@

100% LikesVS
0% Dislikes