मनचला के खिलाफ दर्ज मामला…सच्चाई को दबाने के लिए खुद दाखिल हुआ अस्पताल
सुनील सेन.अबोहर।
यहां पर एक मनचले की कुछ छात्राओं ने मिलकर अच्छी तरह से धुनाई कर दी। आरोप है कि मनचला अक्सर पीड़ित छात्राओं पर अभद्र तंज कसता था। रोजमर्रा की प्रताड़ना से आहत होकर छात्राओं ने भी मन बना लिया कि अब इस मनचले को सबक सिखाना है। गुरुवार को छात्रों तथा उनके एक रिश्तेदार ने मिलकर मनचले की खूब धुनाई की। दो मिनट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस प्रशासन हरकत में आया तो मनचले को हिरासत में ले लिया गया। उसके खिलाफ पीड़ित छात्राओं के बयान पर कानूनी मामला दर्ज कर दिया। उधर, मनचले ने मामले की सच्चाई को दबाने के लिए अस्पताल में दाखिल हो गया।
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपनी सहेलियों के साथ जा रही थी। विनोद कुमार व उसके साथियों ने उसकी सहेली का हाथ पकड़ लिया। विनोद कुमार कमेंट करते कहा कि हमें भी कुल्फी खिलाओ। इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने विनोद कुमार को काबू कर लिया और उसकी अच्छी खासी धुलाई की। धुलाई के बाद विनोद कुमार अस्पताल में दाखिल हुआ और झूठे आरोप परिजनों पर लगाने लगा। सच्चाई यह है कि विनोद कुमार पिछले काफी समय से छात्राओं को परेशान कर रहा था।
केस की जांच अधिकारी महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनोद कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी गई। पता चला है कि वह अस्पताल में दाखिल है। जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। पीड़ित छात्रा को इंसाफ दिलाया जाएगा।