एसएनई नेटवर्क.फिरोजपुर/बठिंडा/अबोहर।

पंजाब के विभिन्न जिला में दो चिट्टे के ओवरडोज तथा अन्य तीसरे की सड़क हादसा में मौत हो गई। इनमें एक युवक की शादी 12 दिन बाद होनी थी। छह बहनों के भाई की मौत की वजह से घर में खुशियों की जगह माहौल मातम में बदल गया। मरने वालों की पहचान 22 वर्षीय गुरप्रीत सिंह (चिट्टे से मौत) निवासी गांव जैमल सिंह, थाना मल्लांवाला, जिला फिरोजपुर, 22 वर्षीय खव्वाइश (चिट्टे से मौत) निवासी हंस नगर, बठिंडा, अबोहर के महात्मा नगर निवासी कुलदीप (सड़क हादसा में मौत) हुई। सभी के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए विभिन्न सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
अबोहर के महात्मा हंस नगर के रहने वाले कुलदीप सिंह की 22 अप्रैल को शादी होनी थी। घर में शादी के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। छह बहनों का भाई कुलदीप रविवार की रात करीब 11 बजे महात्मा बुद्व कालोनी में स्थित बाजार गया था। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तुरंत मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई महेश के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पास में लगे सीसीटीवी की मदद से वाहन चालक की पहचान की जा रही है।
जिला फिरोजपुर के थाना मल्लांवाला के अधीन गांव जैमल के रहने वाले 22 वर्षीय गुरप्रीत एक किसान है। मध्य प्रदेश में कंबाइन से गेहूं की फसल की कटाई कर वापस रविवार को घर लौटा। देर सांय अपने कमरे में मृत पाया गया। मृतक के शव के पास नशे का टीका हासिल हुआ। मृतक के पिता बलदेव सिंह ने बताया उनका बेटा नशा करने का आदी था। नशे के टीके की वजह से ही मौत हुई। कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी। आरोप लगाए कि क्षेत्र में नशा सरेआम बिकता है। पुलिस ने कुछ भी नहीं किया।
बठिंडा के हंस नगर के रहने वाले 22 वर्षीय ख्वाइश नामक युवक का रविवार की देर सायं खेत के पास बेहोशी की हालत में पाया गया। किसी ने सहारा जनसेवा के कंट्रोल रूम को युवक के बारे सूचित किया। वह युवक को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सांकेतिक तस्वीर ो