ओवरलोडिड मिनी बस चालक तेज गति की वजह से खोया संतुलन….देखते-देखते ही नहर में जा गिरी….15 यात्री हुए घायल..पुलिस जांच में जुटी

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.दीनानगर (गुरदासपुर)।

यहां पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरलोडिड मिनी बस चालक तेज गति की वजह से अपना संतुलन खो बैठा। देखते-देखते बारातियों से भरी बस नदी में जा गिरी। हादसा देर सायं रविवार का बताया जा रहा है। बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। सभी को पास में स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया।

सूचना मिलने पर दीनानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। राहत कार्य आरंभ किया, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल, पुलिस इस मामले को लेकर जांच-पड़ताल में जुट चुकी है। जानकारी के मुताबिक, गांव गुड़ा के रहने वाले बाराती मिनी बस में सवार होकर पानियाड़ क्षेत्र के एक पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए। विवाह समारोह संपन्न होने के उपरांत सभी मिनी बस में सवार होकर वापस लौट रहे थे। बस में सवारियों की संख्या ज्यादा होने की वजह होने की वजह से चालक तेज गति से बस दौड़ा रहा था। एकदम बस चालक अपना संतुलन खो बैठा। बस सीधी जाकर नदी में गिर गई।

गनीमत रहा कि किसी प्रकार से जान हानि नहीं हुई। चोटिल हुए बारातियों को पास में स्थित सरकारी अस्पताल दाखिल कराया गया। कुछ को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने सभी घायलों के बयान दर्ज करने के उपरांत अगली कार्रवाई शुरू कर दी। चालक की गलती सामने आने पर पुलिस कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है। इस बात का संकेत थाना दीनानगर के प्रभारी एसएचओ मोहित कुमार ने दे दिया। 

50% LikesVS
50% Dislikes