वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.गुरदासपुर।
यहां पर चोरी,लूटपाट, हत्या जैसे संगीन अपराध , अब आप बात हो चुकी हैं। दिनदहाड़े पूर्व सैनिक के टेंपो ट्रेवल का शीशा तोड़कर अज्ञात लुटेरे तीन लाख रुपए लूटकर ले गए। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में वारदात कैद हो चुकी हैं। घटनाक्रम सोमवार सायं पांच बजे के करीब का बताया जा रहा हैं। पुलिस ने पूर्व सैनिक के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, लूट की चर्चा से शहर में दहशत का माहौल पनप रहा हैं।
अधिक जानकारी देते हुए पूर्व सैनिक गुरपेज सिंह ने बताया की कि वह सेना में रह चुके हैं। देश की सेवा करने के उपरांत, छोटा-मोटा व्यापार शुरू कर लिया। सोमवार को बैंक से 3 लाख रुपए निकलवाए। पैसों को टेंपो में रखकर पास में कार बाजार चला गया। कार पूर्ण रूप से लाक थी। एक मोटरसाइकिल में सवार 2 अज्ञात लोग कार के पास पहुंचे। उन्होंने शीशा तोड़ा तथा भीतर से 3 लाख लूट लिए। वापस आकर कार को देखा तो शीशा टूटा पाया। काफी चकित हुआ, भीतर पैसे गायब थे।
सूचना पाने पर थाना तिब्बड़ी पुलिस के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल आरंभ की। पूर्व सैनिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वालों की पुलिस ने पहचान कर ली हैं। कभी भी कथित अपराधियो को गिरफ्तारी हो सकती हैं।