गुरदासपुर ब्रेकिंग…..घर पर चल रही थी बेटी की शादी की तैयारियां….पीछे से चोर 40 तोला गहना सहित लाखों रुपए उड़ा ले गए…परिवार सदमे में

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.गुरादासपुर।

यहां के एक घर से लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आय़ा हैं। मामला जिला गुरदासपुर के अधीन कस्बा धारीवाल के गांव सोहल का हैं। घर पर बेटी शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी। परिवार बाजार खरीदारी करने के लिए गया हुआ था। पीछे से अज्ञात ने घर से 40 तोला गहना एवं 2.50 लाख नकदी उड़ा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। परिवार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात की चोरी को वारदात देने की तस्वीरे कैद हो चुकी हैं। परिवार सदमे में हैं। 

पुलिस को दिए बयान में सुखजिंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन तक बेटी की शादी हैं। बैंक से गहना तथा पैसे निकाल कर घर पर रखे थे। बाजार तक परिवार सहित खरीदारी करने के लिए गए। भीतर सभी जगह ठीक से लोक किया था। घर आकर देखा तो सभी जगह के लोक टूटे पाए गए। भीतर जाकर देखा तो अलमारी का समान बिखरा पड़ा था। चेक किया तोला गहना एवं ढाई लाख रुपए नकदी गायब था। सीसीटीवी कैमरा में चेक किया तो एक अज्ञात चोरी को वारदात देने की तस्वीर कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया। अगली कार्रवाई शुरू कर दिया गया। 

15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया

पता चला है कि एक अज्ञात ने इस वारदात को 15 मिनट में अंजाम दिया। चेहरा की पहचान नहीं हो पाई। क्योंकि, चेहरा नकाब से ढका था। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम रात के समय दिया गया। जानकारी, इस बात की भी मिल रही हैं कि वारदात किसी भेदी द्वारा अंजाम दिया गया। 

हर पहलू पर जांच पड़ताल जारी

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया। हर पहलू पर पुलिस ने जांच पड़ताल आरंभ कर दी। सीसीटीवी में कुछ अहम सुराग, उनके हाथ लगे हैं। कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। पूछताछ जारी हैं। दावा किया कि जल्द गुनाहगार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes