गुरदासपुर ब्रेकिंग…….नौकरी का झांसा दे युवक ने जालंधर के होटल में किया दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं सुनी पीड़िता की फरियाद, उच्च-न्यायालय की फटकार पर दर्ज हुआ मामला

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.गुरदासपुर। जालंधर शहर में नौकरी का झांसा देकर गुरदासपुर से बुलाई गई एक युवती के साथ होटल में ले जाकर उससे रेप करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाए हैं कि जब वह मामला दर्ज करवाने के लिए थाने में गई तो उसे कई प्रकार के प्रलोभन दिए गए।
समझौते के लिए उस पर दबाव बनाया गया और रेप का मामला दर्ज नहीं किया गया। अब युवती ने रेप का मामला दर्ज करवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने याचिका पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

ब्यूटी पार्लर में नौकरी का दिया था झांसा
युवती ने कहा कि उसने ब्यूटीशियन का कोर्स किया हुआ है। वह जालंधर में लवजीत नामक युवक ने उसे यहां पर बुलाया था। वह उसे पहले किसी सैलून मे ले गया। उसके बाद उसे कहा कि सैलून मालिक का एक होटल है। वह वहां पर है। इसके बाद लवजीत उसे होटल में ले गया। होटल के कमरे में ले जाते ही उसने कमरे के दरवाजे को लॉक कर दिया। उसके बाद उसने उसके साथ जबरदस्ती की। जब उसने शोर मचाना चाहा तो उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा।


थाने के बाहर किया प्रदर्शन
हैरानी का बात है कि हाईकोर्ट से साफ आदेश आ जाने के बाद भी पुलिस रेप का मामला दर्ज नहीं कर रही है। लड़की सहायता के लिए आई जालंधर की कुछ समाज सेवी संस्थाओं ने लड़की के साथ जाकर पुलिस थाना डिवीजन नंबर साथ के बाहर नारेबाजी की।


समाज सेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले महीने सात अक्टूबर को लड़की के साथ रेप हुआ था। उसी दिन लड़की मॉडल टाउन थाने में गई। लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद लड़की पुलिस के अधिकारियों से भी मिली लेकिन सभी यह दबाव बनाते रहे कि केस दर्ज करवाने की बजाय कुछ पैसे लेकर समझौता कर ले।


लालच में आए बिना लड़की ने दिखाई हिम्मत
रेप का शिकार हुई लड़की ने हिम्मत नहीं हारी। लड़की को पुलिस वालों के माध्यम से लवजीत ने तीन लाख तक का ऑफर दिया था। लेकिन लड़की तीन लाख देखकर भी लड़की का जमीर नहीं डगमगाया। इसके बाद जालंधर में उसकी जब किसी ने नहीं सुनी तो उसने हाईकोर्ट की रुख किया। वहां से आदेश आने के बाद पुलिस के अधिकारी कहने लगे के 182 का मामला उस पर भी दर्ज होगा। लेकिन लड़की ने कहा कि उस पर भी बेशक 182 में मामला दर्ज कर दो लेकिन लड़के पर रेप का मामला दर्ज होना चाहिए।

100% LikesVS
0% Dislikes