पंजाब में बीजेपी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी…. अगले प्रदेशाध्यक्ष में सिख चेहर को मिल सकती है प्राथमिकता…पूर्व विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा, बलविंदर सिंह लाडी पहली कतार के नेताओं में शामिल

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.गुरदासपुर चंडीगढ़।

पंजाब में बीजेपी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। सिख चेहरों को आगे लाकर पार्टी जहां आगामी लोकसभा की तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भी मैदान तैयार किया जा रहा है। पार्टी का अगला प्रधान कौन होगा, इसे लेकर मंथन शुरू हो चुका है।


गुजरात चुनावों के बाद पंजाब भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी का एक धड़ा अश्वनी शर्मा को  प्रधान रहने देने पर जोर दे रहा है तो दिल्ली में पार्टी का कोर ग्रुप सिख चेहरे को आगे लाने पर विचार कर रहा है।


पंजाब भाजपा दोबारा शिअद से हाथ मिलाने की पक्षधर नहीं
पंजाब में भाजपा अकाली दल से दोबारा हाथ मिलाने की पक्षधर नहीं है। एक मजबूत धड़ा कह रहा है कि भाजपा के पास अब मजबूत सिख चेहरे हैं, इसलिए अकाली दल का कोई फायदा नहीं है। वह पंथक वोट बैंक खो चुका है। शहरी वर्ग उससे दूर है। इसलिए भाजपा अपने नेताओं को पहली कतार में लाने की तैयारी में जुट गई है।


ये हैं सिख चेहरे…
इस बात पर मंथन किया जा रहा है कि पंजाब में किसी सिख नेता को सूबे की कमान दी जाए। प्रदेश में भाजपा के पास सिख चेहरों में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा, दमदमी टकसाल के पूर्व नेता प्रो सरचंद सिंह, हरजीत सिंह ग्रेवाल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा, बलविंदर सिंह लाडी आदि पहली कतार के नेता हैं। 

75% LikesVS
25% Dislikes