बटाला ब्रेकिंग….एनआईए टीम की एक नामचीन अस्पताल में रेड…..राणा कंदोवालिया हत्याकांड केस से जुड़ रहे तार

सांकेतिक तस्वीर

नितिन धवन.बटाला (गुरदासपुर)।

देर रात एनआईए टीम ने जिला गुरदासपुर के अधीन शहर बटाला में पहुंची। दबिश एक नामचीन अस्पताल में की गई। वक्त लगभग 10 बजे का बताया जा रहा हैं। एक घंटा टीम अस्पताल में रही। राणा कंदोवालिया हत्याकांड से, इस अस्पताल के तार जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले समय राणा के हत्यारों का इस अस्पताल में इलाज चला था। अस्पताल ने उक्त अपराधियों का इलाज ही नहीं किया, बल्कि कानून के खिलाफ जाकर , उन्हें काफी समय तक संरक्षण दिया गया। कानून के मुताबिक, अपराधी के बारे अस्पताल को पुलिस प्रशासन को जानकारी देनी होती है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने बिल्कुल ऐसा कुछ नहीं किया। 

एनआईए के एक विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि दिल्ली से एनआईए के टीम देर रात बटाला पहुंची। टीम ने एक नामचीन अस्पताल में रेड की । यह अस्पताल पहले से कई बार पुलिस की रडार पर आ चुका हैं। बताया जाता है, उक्त अस्पताल के विदेश में तथा गैंगस्टरों के साथ काफी निकटतम संबंध हैं। कई बार पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर चुकी हैं। जबकि, इस बार मामला राष्ट्रीय एजेंसी एनआईए के पास है, इसलिए, उन्होंने इस मामले से संबंधित परते खोलनी शुरू कर दी हैं। 

बताया जा रहा है कि अस्पताल में रेड दौरान उक्त क्षेत्र सील कर दिया गया। पुलिस को बिल्कुल, इस बारे भनक नहीं लगने दी गई। टीम के साथ सीआरपीएफ की टीम थी। टीम ने अस्पताल में रिकॉर्ड भी खंगाला। एक घंटा अस्पताल प्रबंधक से पूछताछ हुई। कुछ अहम सुराग टीम के हाथ लगे हैं। जिसे टीम साथ ले गई हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में बड़ा खुलासा किया जा सकता हैं। कईयों की गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। 

94% LikesVS
6% Dislikes