बड़ी खबर गुरदासपुर से………जमीनी विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां…सरपंच सहित कुल तीन की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.गुरदासपुर।

यहां पर जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में गोली चल गई।  गोली लगने से सरपंच के पति सहित कुल तीन की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान सरपंच सुखराज सिंह,  उर्फ सूखा, निशान सिंह, जैमल सिंह निवासी गांव फूलड़ा के तौर पर हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना स्थल पुलिस के उच्च अधिकारी सहित कई थानों की पुलिस पहुंच चुकी है। गोली चलाने वाले सभी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। 

जानकारी मुताबिक, एक गुट गांव की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता था। दोपहर सोमवार भारी संख्या में एक गुट के लोग हथियारों समेत पहुंचे। गांव के सरपंच ने इस बात का विरोध किया तो ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू हो गई। मौके पर सरपंच सहित तीन  गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

60% LikesVS
40% Dislikes