बड़ी खबर……….पूर्व सरपंच ने थाना के शौचालय में खुद को मारी गोली…..अफरा-तफरी, खून से लथपथ घायल को पहुंचाया अस्पताल, हालत चिंताजनक

कारण—-महिला ने प्रताड़ना के लगाए थे संगीन आरोप, दोनों पक्षों का पक्ष जानने के लिए पुलिस ने बुलाया था थाना में

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.पन्ना लाल. दीनानगर (गुरदासपुर)।

पूर्व सरपंच ने आत्महत्या का प्रयास किया। मामला पंजाब के जिला गुरदासपुर की तहसील दीनानगर से जुड़ा हैं। आत्महत्या करने वाला पूर्व सरपंच एक बड़ी राजनीति पार्टी से संबंध रखता हैं। यह कदम थाना के शौचालय में उठाया गया। अफरा-तफरी के माहौल में खून से लथपथ बलजीत सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल (गुरदासपुर) ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए, उसे अमृतसर के श्री गुरु नानक देव अस्पताल रेफर किया गया। 

प्राथमिक जांच-पड़ताल में सामने आया कि पूर्व सरपंच पर पास के नगर की रहने वाली एक महिला ने प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। थाना में दोनों पक्षों की दलील सुनने के लिए रविवार को बुलाया गया। वाक्यात रविवार देर सायं का बताया जा रहा हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच गहनता से आरंभ कर दी। फिलहाल, माहौल काफी तनावपूर्ण बताया जा रहा हैं। 

जानकारी के मुताबिक, पूर्व सरपंच के खिलाफ महिला ने प्रताड़ना की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला तथा पूर्व सरपंच का पक्ष जानने के लिए बुलाया था। पुलिस द्वारा दिए तय किए समय पर पहुंच गए। इस बीच दोनों पक्षों के बीच बहस बाजी हुई। पुलिस ने  दोनों को शांत कराया। 

पूर्व सरपंच शौचालय चला गया। वहां पर उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या का प्रयास किया। गोली की आवाज दूर तक सुनाई दी। पुलिस शौचालय के भीतर गई। खून से लथपथ पूर्व सरपंच को अस्पताल लेकर गई। सूत्रों से पता चला है कि पूर्व सरपंच को गोली पेट में लगी हैं। चिकित्सकों के मुताबिक घायल की हालत चिंताजनक हैं। फिलहाल, स्थिति के बारे अब तक कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता हैं।   

पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच काफी गहराई से चल रही हैं। आत्महत्या करने की पीछे पुलिस ने कोई कारण नहीं बताया। जांच का हवाला दिया जा रहा हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes