बड़ी घटना, बटाला ब्रेकिंग….बेरहमी से हत्या करने के उपरांत सबूत मिटाने के इरादे से शव को पेट्रोल से जला दिया….दो दिन से लापता था मृतक 

नितिन धवन.विशाल आनंद.काला अफगाना/बटाला (गुरदासपुर)। 

यहां के एक गांव में स्थित नदी के पास एक युवक का शव जली हालत में हासिल हुआ। जांच में सामने आया कि युवक की बेरहमी से हत्या करने उपरांत सबूत मिटाने के इरादे से शव को जला दिया गया। बताया जा रहा है कि गांव काला अफगाना का रहने वाला लवप्रीत सिंह घर से दो दिन से लापता चल रहा था। शव के बारे पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

मृतक पेशे से मजदूरी करता था। ला गुरदासपुर की तहसील बटाला के अधीन गांव अफगाना के पास नदी के किनारे किसी गांव वासी ने पेट्रोल के साथ जला शव देखा। घबरा गया, इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल करने के उपरांत पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई करते सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

बताया जा रहा है कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों का एक विशेष करने जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि युवक की मौत किस वजह से हुई। शव के पास पेट्रोल की एक बोतल भी बरामद हुई।केस की जांच-पड़ताल करने वाली पुलिस टीम के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें गांव के सरपंच ने सूचना दी थी कि नदी के पास एक शव पड़ा है। तुरंत पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतक का परिवार भी घटनास्थल पर पहुंच गया। मरने वाली की पहचान लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई। परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए। पता लगाया जा रहा है कि हत्या को अंजाम किन्होंने दिया। इसके पीछे असल वजह क्या रही है। हर एंगल के साथ पुलिस पड़ताल कर रही है।   

80% LikesVS
20% Dislikes