अमित मरवाहा. वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा/फिरोजपुर/तरनतारन/गुरदासपुर।
पाकिस्तान हमेशा से ही अपनी हरकतों की वजह से बदनाम रहा। खासकर, भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने में आज तक कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। सलाम उन जांबाज सीमा सुरक्षा बल जवानों को, जिन्होंने पाकिस्तान के हमेशा से ही नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। पंजाब के भारत-पाक सीमा फिरोजपुर से भारतीय सुरक्षा बल टीम ने एक पैकेट काले रंग की टेप को बरामद किया। जांच-पड़ताल करने पर उसमें से पाकिस्तान की तरफ से 1.200 किलोग्राम हेरोईन (य़ानी अंतरराष्ट्रीय मार्केट के मुताबिक 6 करोड़ रुपए) की बरामद की गई। इस खेप के साथ पाकिस्तान के साथ नाता रखने वाली दो महिला तस्कर को बीएसएफ ने पकड़कर, पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। इस बात की पुष्टि सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने की।
अधिक जानकारी देते हुए, सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न टीम हमेशा ही पाकिस्तान की हरकत पर नजर रखती है। फिरोजपुर सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की टीम ड्युटी कर रही थी तथा उन्हें पाकिस्तान की तरफ से एक संदिग्ध वस्तु, इस पार होने का पता लगा। टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो खेत के पास एक पैकेट संदिग्ध दिखा। उसे कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की गई। पैकेट एक था। काली टेप के साथ उसे कवर किया गया था। उसे खोला तो बीच में एक पैकेट 1.200 किलोग्राम पाकिस्तानी हेरोईन बरामद हुई। गहनता से जांच-पड़ताल करने के उपरांत टीम ने इस खेप के साथ भारतीय तस्कर दो महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पाकिस्तान तस्करों के साथ लिंक जुड़ने की बात सामने आई। बीएसएफ ने दोनों महिला तस्करों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

गुरदासपुर की भारत-पाक सीमा पर ड्रोन दिखा…ताबड़तोड़ चली गोलियां, सारा दिन पुलिस-बीएसएफ का संयुक्त रूप से जारी रहा ऑपरेशन
पाकिस्तान की तरफ से बुधवार की रात गुरदासपुर के साथ लगती पाकिस्तान सीमा से भारतीय सीमा पर ड्रोन भेजा गया। सीमा सुरक्षा बल टीम ने उसे देखा तो ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। कुछ समय उपरांत पाकिस्तान की सीमा तरफ ड्रोन वापस चला गया। गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल तथा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल कोई भी संदिग्ध चीज सामने नहीं आई। प्रतीकात्मक तस्वीर