वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.धारीवाल (गुरदासपुर)।

गरीबों की हमदर्दी लेकर पंजाब की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी सरकार के नेतृत्व में पुलिस विभाग के कर्मचारियों में ज्यादा ही चर्बी चढ़ गई। मामला पंजाब के जिला गुरदासपुर के धारीवाल से जुड़ा है। पंजाब कैबिनेट मंत्री धारीवाल की अनाज मंडी में सोमवार खरीद के चल रहे कार्यां का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उनके रुट में एक रिक्शा चालक बच्चा आ गया तो एक पुलिस कर्मचारी ने जोर थप्पड़ जड़ दिया। बच्चा रोने लग पड़ा। मंत्री जी तथा उनके सुरक्षा कर्मियों ने बीच रास्ते में काफिला रोक दिया। बच्चे के पास कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारु चक्क पहुंचे। बच्चे के आंसू पोंचे तथा पुलिस के उच्च अधिकारियों से उक्त पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री सोमवार को जिला गुरदासपुर के शहर धारीवाल में स्थित मंडी का दौरा करने के लिए बाद दोपहर पहुंचे। इस बीच उनके काफिले के आगे एक रिक्शा चालक बच्चा आ गया। दरोगा ने उस पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए जोर से थप्पड़ जड़ दिया। बच्चा रोने लग पड़ा।
मामला भीड़ तथा मीडिया में पहुंचा तो मंत्री ने अपनी गाड़ियों का काफिला रोक दिया। बच्चे के पास जाकर मंत्री जी ने गले लगाया तथा भीतर ही भीतर शर्मिंदगी महसूस करते हुए, अपना फोन पुलिस के बड़े अधिकारी को घुमाया। उनके समक्ष पुलिस कर्मचारी के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए।
अपने आंसू लिए बच्चे ने कहा कि उसका तो कोई कसूर नहीं था। उसे नहीं मालूम था कि मंत्री जी का काफिला यहां से गुजरने वाला है। पुलिस अंकल ने जोर से थप्पड़ जड़ दिया। गरीब परिवार से संबंध रखता हूं। रिक्शा चलाकर घर का निर्वाह होता है। समय मिलने पर स्कूल व पढ़ाई करता है।