सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए जिम्मेदार आप सरकार की गलत नीतियां..इंद्र सेखड़ी

नितिन धवन.बटाला (गुरदासपुर)।

पंजाबी लोक गायक सिद्दू मूसे वाला का खुलेआम दिनदहाड़े कत्ल हो जाना पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। पिछले कुछ समय के दौरान असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह अब पंजाब में खुलेआम खून की होली खेल रहे हैं। पिछले दिनों कबड्डी खिलाड़ियों का कत्ल होना चंडीगढ़ में रॉकेट लॉन्चर से सरकारी ऑफिस पर हमला होना अब सिद्दू मूसे वाला का कत्ल होना, इससे साबित होता है पंजाब में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है।

सोमवार को भाजपा नेता इंदर सेखड़ी ने पत्रकारों से बातचीत के  दौरान कहा कि पिछले दिनों गणमान्य लोगों से सुरक्षा वापस लेना, आम आदमी पार्टी सरकार की बहुत बड़ी भूल हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार यदि वीआईपी कल्चर को खत्म करना चाहती है तो फिर पंजाब के 90 सुरक्षा कर्मचारी केजरीवाल को  क्यों दिए गए। राघव चड्ढा को 45 सुरक्षा कर्मचारी और मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों को  सुरक्षा कर्मचारी क्यों दिए गए। कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।

मुख्यमंत्री मंत्री भगवंत मान साहब को इस बात को भी भली भांति  याद होना चाहिए कि पंजाब में आतंकवाद का दौर बहुत बुरा रहा हैं। उस दौर के दौरान जिन लोगों ने आतंकवादियों से लोहा लिया था, अब उनकी सुरक्षा भी वापस ली गई है। जो नेता आतंकवादी के खिलाफ बोलते थे, उनकी सुरक्षा को भी वापस ली गई हैं। यह एक प्रकार से बहुत दुखद घटना हैं। राजनीति में और लोक गायक में एक उभरता सितारा सिद्दू मूसे वाला जो अब  दुनिया में नहीं रहा यह सब कुछ पंजाब की आप सरकार की नालायकी का परिणाम है

100% LikesVS
0% Dislikes