चेतावनी…अगर डॉक्टरों के साथ नहीं किया इंसाफ तो जल्द प्रदेश स्तर पर करेंगे चक्का जाम
वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.गुरदासपुर।

यहां पर डॉक्टरों की गिरफ्तारी को लेकर जिला डॉक्टरों एसोसिएशन ने उनके समर्थन में उतर कर गुरुवार को सभी निजी अस्पताल में कामकाज ठप किया। बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल के डॉक्टरों के समर्थन में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर भी इस रोष में शामिल हुए। सड़को पर जाम लगाया गया। एसएसपी एवं जिलाधीश को डॉक्टरों का एक शिष्टमंडल ने मुलाकात कर, उन्हें लिखित रूप में मांग सौंपा गया। पुलिस पर संगीन आरोप लगाते कहा कि उनके गिरफ्तारी साथी डॉक्टरों के साथ सरकार पुलिस ने धक्का मुक्की की। हालांकि, एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो पर वायरल हुई, जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि कैसे डॉक्टरों को हवालात में ही वीआईपी सुविधा मिल रही हैं। यह वीडियो कुछ सेकंड की थी। उधर, निजी डॉक्टर एसोसिएशन ने साफ तौर पर चेतावनी देते रहा कि अगर पकड़े गए डॉक्टरों के साथ इंसाफ नहीं किया तो उनका अगला संघर्ष पूरे पंजाब में किया जाएंगा। कुछ हो जाता है तो उसके लिए जिम्मेदार प्रशासन एवं शासन होगा।
दरअसल, कुछ दिन पहले एक निजी अस्पताल में इलाज दौरान एक सरकारी स्कूल की अध्यापिका की जान चली गई। मृतक अध्यापिका के परिजनों ने साफ तौर पर निजी अस्पताल तथा उसके डॉक्टरों पर मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए संगीन आरोप लगाए थे। अस्पताल में पीड़ित परिवार ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर थाना सिटी के प्रभारी एसएचओ गुरमीत सिंह भारी पुलिस फोर्स सहित अस्पताल पहुंचे। परिवार के बयान पर अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर एवं अन्य डॉक्टरों सहित कुल तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमुख डॉक्टर तथा उसके बेटे डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य तीसरे डॉक्टर को अगले दिन पुलिस पकड़ पाने में कामयाब रहीं।
गुरुवार की सुबह डॉक्टर एसोसिएशन के भारी संख्या में जिला गुरदासपुर में डॉक्टर इकट्ठा हुए। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में पंजाब भर के डॉक्टर भी शामिल रहें। उन्होंने सड़कों पर रोष प्रदर्शन किया। कुछ समय के लिए रोड भी जाम कर दिया। लेकिन, पुलिस ने इस जाम को कुछ समय के भीतर हटा लिया। एसएसपी तथा जिलाधीश के नाम पर डॉक्टर एसोसिएशन ने मांग पत्र सौंपा। जिसमें साफ तौर पर मांग की कि गई कि उनके डॉक्टरों को जानबूझकर फंसाया गया। बिना जांच के उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। उसके बाद डाक्टरों के साथ धक्का मुक्की भी हुई। इस बात के उनके पास प्रमाण भी हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीरे
हाल ही में सोशल मीडिया में एक कुछ सेकेंड का एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा हैं। उक्त वीडियो जिला गुरदासपुर के थाना सिटी का हैं। कैसे पकड़े गए डॉक्टरों की हवालात में पुलिस खिदमत कर रही हैं। वीडियो वायरल करने वाला साफतौर पर पुलिस पर आरोप लगा रहा है कि इन्हें शराब भी परोसी जा रही हैं। जो कि कानून के खिलाफ हैं। इस वीडियो पर पुलिस के किसी भी बड़े अधिकारी का बयान सामने नहीं आया हैं।