पुलिस असुरक्षित—–गैंगस्टरों द्वारा पुलिस को बनाया जा रहा है निशाना….एक हफ्ते के भीतर पुलिस पार्टी पर दूसरा बड़ा हमला
वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.नितिन धवन बटाला (गुरदासपुर)।
पंजाब प्रांत की पुलिस अब बिल्कुल असुरक्षित है। गैंगस्टरों द्वारा अब पंजाब की जांबाज पुलिस जवानों तथा अधिकारियों पर गोली चलाकर निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला बटाला के सदर थाना से जुड़ा है। कुख्यात गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी गई। गोली सीधी थाना सदर के सिपाही सतनाम सिंह के पेट पर लगी। अमृतसर के एक बड़े अस्पताल एस्कोर्ट में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सिपाही आईसीयू में भर्ती है। मामला शुक्रवार की देर रात जिला अमृतसर के गांव अकालगढ़ ढप्पईयां का बताया जा रहा है। पुलिस कुख्यात गैंगस्टर जोबन जीत सिंह, गुरमेज सिंह सहित लगभग एक दर्जन के खिलाफ गोली चलाने तथा सरकारी काम में विघ्न डालने, हत्या के प्रयास का मामला थाना जंडियाला तथा थाना सदर में दर्ज कर दिया। अपराधी के खिलाफ कुल पांच मुकदमा दर्ज है। इस बात की पुष्टि पुलिस के एक अधिकारी ने की।
बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस पर एक हफ्ते के भीतर दूसरा बड़ा हमला किया गया। इससे पूर्व जिला गुरदासपुर की पुलिस टीम का नेतृत्व करने वाले थाना सिटी गुरदासपुर एसएचओ गुरमीत सिंह पर गैंगस्टर ने अंधाधुंध गोलियां चला दी थी। गनीमत रहा था कि किसी प्रकार से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। अब दूसरा बड़ा बटाला की सदर थाना पुलिस के साथ जुड़ा है। इस मामले में भी गैंगस्टर जोबन जीत सिंह तथा उसके गुर्गों ने पुलिस पर गोलियां चलाई। सिपाही सतनाम के पेट पर गोली लगने से गैंगस्टर पुलिस को गच्चा देकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर जोबनजीत सिंह के खिलाफ बटाला कि थाना सदर पुलिस ने गोली चलाने, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। उसके खिलाफ डकैती तथा कई संगीन अपराध करने के आरोप में विभिन्न थानों में दर्ज है।
बताया जा रहा है कि गैंगस्टर जोबन जीत के पास कई हथियारों का जखीरा भी है। इसके लिंक यूपी के गैंगस्टरों के साथ होने की बात भी सामने आई। अवैध हथियार यूपी से खरीद कर लाता है। अब देखना होगा कि पंजाब पुलिस गैंगस्टर जोबनजीत तथा उसके साथियों को कितने समय में गिरफ्तार कर पाती है। फिलहाल, इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
पुलिस को फ्री हैंड करना होगा
वर्तमान में पंजाब की कानून व्यवस्था के हालात काफी दयनीय हो चुके है। प्रतिदिन डकैती, गोली चलना, गैंगस्टरों द्वारा गोली चलाना अब पंजाब में आम बात हो चुकी है। चाहे , गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए सीएम भगवंत मान ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन तो जरुर किया है, लेकिन इसके बावजूद बाहर घूम रहे गैंगस्टर तथा जेल में बैठे कुख्यात गैंगस्टर अपने गुर्गों के माध्यम से वारदात को आए दिन अंजाम दे रहे हैं। चूंकि, पुलिस पर बड़ा हमला हो जाना, एक प्रकार से सरकार पर भी सवाल खड़े है। जानकार बतातें है कि अगर पंजाब को अपराध मुक्त करना है तो सरकार को पुलिस फ्री हैंड करनी होगी। इसके उपरांत परिणाम अपने आप अच्छे निकल कर सामने आएगे। वैसे भी, पंजाब पुलिस की जांबाजी के किस्से देश-विदेश में मशहूर है। प्रीतकात्क तस्वीर