BATALA EXCLUSIVE REPORT..हैरी चट्ठा के बाद अब घनश्यापुरिया गैंग का वीडियो आया सामने…..”खजूरी GATE” गोलीकांड को लेकर दोनों गैंग हुए आमने-सामने…पुलिस के हाथ अब भी खाली

JAGGU-GANGSTER-FILE-IMAGE-SNE

विकास कौड़ा.मोहित बटालवी.बटाला/गुरदासपुर/ चंडीगढ़। 

VID.-BTL-GANGSTER-SNE

शुक्रवार रात बटाला में हुई गोलीबारी दौरान 2 युवकों की मौत हो गई थी। उस मामले में एक दिन पहले इस हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंग हैरी चट्ठा को घरशायमपुरिया गैंग ने एक नई पोस्ट जारी कर धमकी दी। इससे अब पंजाब में बड़ी गैंगवार होने का अंदेशा जताया जा रहा है। उधर, बटाला पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के उपरांत अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इससे यह साबित हो जाता है कि पुलिस की कार्यप्रणाली काफी ढीली चल रही है। 

GANGSTER-GANSHYAM-BRO-SNE

..जानिए, क्या लिखा था हैरी चट्ठा गैंग ने पोस्ट में…?

इस पोस्ट में लिखा गया है- “आज बटाला में काका बुल्लोवाल का जो मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं हैरी चट्ठा, अमन घोतावाला, अमृत दालम, केशव शिवाला और दीपा यूएसए लेते हैं।” गैंग का दावा है कि काका बुल्लोवाल ने हमारे भाई दीपू अजनाला के कातिल, धोनी लंडा गैंग के आदमी बिल्ला मंगा को पनाह दी थी, इसलिए उसकी हत्या की गई।
पोस्ट में आगे धमकी देते हुए लिखा गया है-“दीपू वाले मामले में जो भी लोग शामिल हैं, वे मरने के लिए तैयार रहें। सबका नंबर आने वाला है।” हैरी चट्ठा ग्रुप की इस पोस्ट के बाद जग्गू भगवानपुरिया और गोपी घनश्यामपुरिया गैंग एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं।

BTL-MURDER-FRIDAY


गोपी घनश्यामपुरिया के भाई मन घनश्यामपुरिया का वीडियो


गोपी घनश्यामपुरिया के भाई मन घनश्यामपुरिया ने एक वीडियो जारी कर हैरी चट्ठा ग्रुप को सबक सिखाने की धमकी दी है। गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर खुला चैलेंज भी दिया गया है। पोस्ट में कहा गया- “बहुत गलत किया, सामने आकर मुकाबला करो। मां कसम बहुत मजा आएगा। इसके अलावा वीडियो जारी कर कहा गया- तुम्हारी मां क्या हो गई, कोई झांसी की रानी हो गई”। कुछ समय पहले जग्गू की मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

HARRY-CHATHA-VIRAL-POST


समझिए..क्या था पूरा मामला


बटाला में शुक्रवार की रात करीब 8 बजे जग्गू भगवानपुरिया से जुड़ी चट्ठा गैंग के दो बाइक सवारों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें चंदा बूट हाउस के दुकान के मालिक एडवोकेट चंद्र चंदा पुत्र तरलोचन चंद, दुकान का सिक्योरिटी गार्ड सरबजीत सिंह निवासी बुल्लेवाल, दुकान के मालिक का दोस्त आंधियां चौक निवासी कनव महाजन और शोरूम के पास खड़े उम्रपुरा निवासी अमृत पाल, अमनजोत, खजूरी गेट निवासी संजीव सेठ व पूरियां मोहल्ला निवासी जुगल किशोर गोलियां लगने से जख्मी हो गए थे। गोलीबारी में सर्बजीत काका (35) और कनव महाजन की मौत हो गई थी।


यहां जानिए भगवानपुरिया-घनश्यामपुरिया गैंग में क्यों छिड़ी जंग…?


26 मई 2025 की शाम को बटाला के गांव घुमाण और श्री हरगोबिंदपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के बाहर सनसनीखेज गोलीबारी हुई थी। जिसमें गुरप्रीत सिंह गोरा उर्फ ​​गोरा बरियार की मौत हो गई थी और बिल्ला मंडियाला घायल हो गया था। इस मामले की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली थी। इसके कुछ समय बाद पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने पटियाला से इस वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जोकि जग्गू भगवानपुरिया गैंग के साथ जुड़ा हुआ था। गोपी घनश्यामपुरिया गैंग का काफी करीबी था।
28 जून की रात बटाला के अर्बन एस्टेट इलाके में जग्गू भगवानपुरिया के करीबी करणवीर सिंह (29) और उनकी मां हरजीत कौर (52) पर बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना रात करीब 9:07 बजे हुई; करणवीर मौके पर ही मृत हो गया। जबकि हरजीत को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटना को आपसी गैंगवार से जोड़ा और जांच शुरू की थी। सोशल मीडिया पर घनश्यामपुरिया गैंग और बंबीहा गैंग से जुड़े तीन लोगों डोनी बल, प्रभू दासुवाल और कौशल चौधरी ने हमले की जिम्मेदारी लेने वाले पोस्ट किए और दावा किया कि यह उनके साथी गोरे की हत्या का बदला था।


5 जुलाई को अमृतसर के गांव चन्नण में दोपहर के समय अज्ञात हमलावरों ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के सदस्य जुगराज सिंह उर्फ तोता की गोलियों से हत्या कर दी थी। जुगराज कुख्यात गैंगस्टर और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल रहे जगरूप सिंह रूपा का भाई था।


हमलावरों ने जुगराज पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के तुरंत बाद गोपी घनश्यामपुरिया गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली। बताया जा रहा है कि घनश्यामपुरिया गैंग इस समय बंबीहा गैंग के साथ मिलकर सक्रिय है और लगातार जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़े लोगों को निशाना बना रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes