BIG BREAKING GURDASPUR——–पुलिस-गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़….. गैंगस्टर घायल, अन्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.गुरदासपुर। 

पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक गैंगस्टर घायल हो गया। उसकी पहचान शिव करण सिंह के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस ने उसके 4 साथियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्ज से 3 हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी आरोपी गांव में युवक के भोग में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।


मिली जानकारी के अनुसार, 10 दिन पहले गांव नबी नगर में 2 गुटों के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें चरणजीत नामक नौजवान घायल हुआ था, बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 


गैंगस्टरों ने की फायरिंग


पुलिस को देख कर आरोपी वहां से फरार होने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उनकी कार को घेर लिया। आरोपियों ने इतनी देर में पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद दोनों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली। पुलिस ने मुकाबले के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


कई केस में नामजद हैं आरोपी


डीएसपी मंगल सिंह ने बताया कि पकड़े गए 5 गैंगस्टरों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और कई केसों में से वे वांछित चल रहे थे। जिनकी पहचान शिवकरण सिंह घायल, तरसेम सिंह, नवदीप सिंह, साजन प्रीत सिंह उर्फ़ साजन और सरबजीत सिंह के तौर पर हुई है। किस गैंग के साथ जुड़े है, इस बारे पुलिस ने पुष्टि नहीं की। 

100% LikesVS
0% Dislikes