BIG NEWS–इस गैंगस्टर का ‘BATALA’ में खौफ…….एक इशारे पर दहला देता शहर, ‘POLICE’ की नाक तले भागा था विदेश….अब गुर्गे बिगाड़ रहे माहौल, गिरफ्तारी पर हुआ इस बात का खुलासा

वरिष्ठ पत्रकार.बटाला (गुरदासपुर)।

हैरी चट्ठा गैंगस्टरों में एक खौफनाक चेहरा विदेश से चला रहा है अपना नेटवर्क, वर्तमान में बटाला में इसका खौफ, इस कदर है कि लोग सहमा-सहमा महसूस करते है। कुछ समय पहले पुलिस की नाक तले वह नेपाल सरहद को पार करते हुए पाकिस्तान रास्ते से विदेश भाग गया था। इस बात की पुष्टि, पुलिस को परिवार से हुई थी। उसके नेटवर्क से गुर्गों ने शहर को दहला रखा है। ए श्रेणी का गैंगस्टर है। पुलिस रिकार्ड में 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। सबसे बड़ी बात गैंगस्टर की मां किसी समय गांव की सरपंच रह चुकी है। इसके गुर्गों को पुलिस ने हालिया में गिरफ्तार किया। पूछताछ में बहुत बड़ा खुलासा हुआ। आरोप लगे है कि एक रेस्त्रां बाहर गोलियां चला दी गई। रंगदारी नहीं देने की वजह से वारदात को अंजाम दिया। इस बात की पुष्टि, बटाला पुलिस प्रमुख अश्विनी गोटियाल ने मीडिया से बातचीत दौरान की। 

उन्होंने माना कि हैरी चट्ठा विदेश से अपना नेटवर्क चला रहा है। ए श्रेणी का गैंगस्टर है। 50 पार आपराधिक मामले दर्ज है। फिलहाल, विदेश में रहते है। इंटरपोल की मदद से उसे वापस लाने का प्रयास लंबे समय से जारी है। पिछले दिनों एक रेस्त्रां के बाहर गोलियां दागी गई थी। वारदात को अंजाम कुल 2 गुर्गों ने दिया था। सीसीटीवी से उनकी पहचान की गई। गिरफ्तारी किला लाल सिंह के क्षेत्र से हुई। विदेशी पिस्टल तथा अन्य असलहा बरामद किया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि हथियार हैरी ने उन्हें मुहैया कराए थे। इस प्रकार के गैंगस्टर अब फिरौती मांगने का काम करने लग पड़े है। 

पकड़े गए कथित अपराधियों के खिलाफ 2 दर्जन पार आपराधिक मामले दर्ज है। गैंग के अन्य सदस्यों के बारे पता लगाया जा रहा है। पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार कर सकती है। प्रत्येक हरकत पर नजर रखी जा रही है। तस्करी के धंधे साथ संबंध होने के लिंक पता लगाए जा रहे है। मामला थाना सिविल लाईन में दर्ज किया गया। आम नागरिक को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। बटाला पुलिस उनके सहयोग के लिए हर समय तत्पर है। 

जानिए, किस वारदात से चट्ठा आया था सुर्खियों में

हैरी चट्ठा पर वैसे तो कई आपराधिक मामले दर्ज है। प्रत्येक वारदात को अंजाम बड़े तरीके से दिया गया। लेकिन, वर्ष 2019 में एक सरपंच के बेटे पर चट्ठा ने जानलेवा हमला कर दिया। ढाबा पर तब वह खाना खा रहा था। चट्ठा की किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। मौके से फरार हो गया। बड़ी मुश्किल से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के उपरांत चट्ठा को पकड़ने के लिए पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी। पुलिस तथा नजदीकी जानकारों को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। बढ़ती मुश्किलों को देखते हुए चट्ठा 2 नंबर में विदेश भाग गया। तब से अपना नेटवर्क विदेश से ही चला रहा है। 

100% LikesVS
0% Dislikes