BIG NEWS….पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे पर किस गैंगस्टर ने कराया हमला……केजरीवाल-सीएम मान का क्या है इसमें रोल, समझिए, रिपोर्ट में….?

SUKHJINDER SINGH RANDHAWA-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.गुरदासपुर (चंडीगढ़।)। 

पूर्व डिप्टी सीएम तथा कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर रंधावा को कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जान से मारने की धमकी दी है। रंधावा ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके बेटे से मिलने के एक घंटे बाद ही उस पर फायरिंग हुई और गैंगस्टर ने उसे जान से मारने की चेतावनी दी। सुखजिंदर रंधावा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को गैंगस्टरों का अड्डा बना दिया है। रंधावा ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है और ऐसी घटनाएं आम जनता में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को फतेहगढ़ चूरियां कस्बे के एक परमिंदर सिंह के पगड़ी सेंटर पर 2 अज्ञात बाइक सवारों ने गोलियां चलाई थीं। ये घटना गुरुवार सुबह 11 बजे हुई थी। उक्त घटना से एक घंटा पहले तक रंधावा के बेटे वहीं पर मौजूद थे। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखा कि कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि उनके एक सहयोगी ने बेटे से मुलाकात की थी और उसे वहां से निकलने के महज एक घंटे के भीतर उस पर फायरिंग हुई।


रंधावा ने आगे कहा कि वह इस समय संसद सत्र के लिए दिल्ली में हैं, लेकिन किसी गैंगस्टर की धमकी उन्हें हिला नहीं सकती। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि पंजाब को गैंगस्टरों का अड्डा बना दिया गया है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।


कौन है गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया


जग्गू भगवानपुरिया का असली नाम जगदीप सिंह है। वह कभी एक उम्दा कबड्डी खिलाड़ी था, लेकिन साल 2012 में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही नामी गैंगस्टर बन गया। वह अपहरण, जबरन वसूली, लूट और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है। पंजाब में उसका दबदबा इतना था कि लोग उसे ‘वसूली किंग’ कहने लगे। भगवानपुरिया का अपराध नेटवर्क सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं रहा। उसका जाल पाकिस्तान और कनाडा तक फैला हुआ है। कारोबारियों और अन्य लोगों तक यह संदेश था कि पंजाब में धंधा करना है तो उसे वसूली देनी ही पड़ेगी। वह खुद अपने गैंग का सरगना है और उसका खौफ पंजाब के कई जिलों में देखा गया। जग्गू भगवानपुरिया का नाम सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में भी सामने आया। उसकी भूमिका को लेकर जांच जारी है। 2015 से वह जेल में बंद है, लेकिन इसके बावजूद अपने गैंग को चलाता रहा। फिलहाल वह असम की सिलचर जेल में बंद है।


128 केस दर्ज


जग्गू भगवानपुरिया पर अब तक 128 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, जबरन वसूली, अवैध हथियारों की सप्लाई और नशा तस्करी जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। वह पंजाब का पहला ऐसा गैंगस्टर माना जाता है,  उसका नेटवर्क आज भी पंजाब और पड़ोसी राज्यों में खौफ का माहौल बनाए हुए है।

80% LikesVS
20% Dislikes