GURDASPUR—महिला से छेड़छाड़, पति का विरोध नहीं सहन कर पाए हमलावर तो कर दिया जानलेवा हमला….सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें

वरिष्ठ पत्रकार.गुरदासपुर। 

महिला के साथ छेड़छाड़ करने तथा पति के विरोध जताने पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला, जिला गुरदासपुर के गोबिंद नगर इलाका से जुड़ा है। इस पूरे घटनाक्रम की एक वीडियो रविवार देर सायं सोशल मीडिया में खूब प्रसारित हुई। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के उपरांत हमलावरों के खिलाफ दर्ज करना पड़ा। किसी प्रकार से गिरफ्तारी होने की बात तो सामने नहीं आई। बताया जा रहा है कि पीड़ित घायल सरकारी अस्पताल में दाखिल है। 

जानकारी के मुताबिक, गोबिंद नगर में एक व्यक्ति किराना की दुकान करता है। उस दिन महिला दुकान पर बैठी थी। हमलावर दुकान में घुस गए। लगभग इनकी संख्या 6 के करीब थी। सभी ने महिला के साथ छेड़छाड़ आरंभ कर दी। ऊपर से महिला का पति दुकान पर आ गया। उसने इसका विरोध किया तो वह आक्रामक हो गए। उसके साथ विवाद करना शुरू कर दिया। सभी के हाथ में डंडा तथा तेजधार हथियार थे। हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। 

बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर पड़ोसी के घर घुस गया। वहां पर भी हमलावर पहुंच गए। उस पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो राहगीर इकट्ठा हो गए। वहां से हमलावर फरार हो गए। घटनाक्रम की सभी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बावजूद हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, पुलिस ने महिला के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। जल्द गिरफ्तार होंगे। कानूनी तौर पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes