वरिष्ठ पत्रकार.गुरदासपुर।
सरहद पर डटकर सेवा करने वाले एक सैनिक की सड़क हादसे में गंभीर हालत में घायल हो गया। अस्पताल में इलाज दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सैनिक जिला गुरदासपुर के एक नजदीकी गांव से ताल्लुक रखता है। पिता भी सेना में सूबेदार रह चुके है। सड़क हादसा व्यस्त बाजार में हुआ। स्कूटी किसी विज्ञापन वाले बोर्ड को जा टकराई। घायल स्थिति में उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इलाज दौरान मौत को मात देने में नाकाम रहा।
परिवार के मुताबिक, लखविंदर सिंह 5 वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था। ड्यूटी श्रीनगर में स्थित भारत-पाक सीमा पर थी। 22 फरवरी को छुट्टी घर आया था। किसी आवश्यक काम के लिए स्कूटी पर सवार होकर बाहर चल दिया। रास्ते में एक विज्ञापन वाला बोर्ड आ गया। उसे साफ नहीं दिखाई दिया। सीधे स्कूटी सहित टकरा गया। बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। लोग इकट्ठा हो गया। कुछ उसके जानकार थे, जिन्होंने अस्पताल पहुंचाया।
किसी ने परिवार को सड़क हादसे बारे सूचित किया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह आईसीयू में भर्ती था। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। परिवार के मुताबिक, उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे, लेकिन, वह दुनिया छोड़ कर चला गया। पता चला है कि अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ देर सायं कर दिया गया। परिवार में मातम का माहौल है। पता चला है कि अपनी 2 बहनों का इकलौता भाई था।