वरिष्ठ पत्रकार ,विजय शर्मा.विकास कौड़ा / गुरदासपुर।
भाई लालो चौक के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक के बीच विवाद लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने चौक निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे को भरने का प्रयास किया। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। विधायक बरिंदरजीत सिंह पहाड़ा और नगर कौंसिल प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पहाड़ा के नेतृत्व में लोगों ने गड्ढे से मिट्टी निकालकर निर्माण कार्य फिर से शुरू करवा दिया।
भाई लालो चौक के निर्माण विवाद की जड़ NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) है। जिला अधिकारियों का कहना है कि कोई NOC जारी नहीं की गई है। जबकि नगर कौंसिल और विधायक का दावा है कि सभी आवश्यक NOC प्राप्त हैं और दावा किया है कि 15.40 लाख का टेंडर भी पास हो चुका है। करीब एक महीने पहले गड्ढे को खोदा गया। वहीं जिला प्रशासन कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे रहा है।
गुरदासपुर में भाई लालो चौक निर्माण को लेकर विवाद चरम पर है और बढ़ते हुए विवाद के कारण लोगों ने चौक के रास्ते को चारों तरफ से जाम कर दिया। जिसके कारण शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बन गई और स्थानीय लोगों को काफी देर तक परेशानी उठानी पड़ी।